- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकिसान की बेटी ने अपने जज्बे से भरी उड़ान और हासिल किया...

किसान की बेटी ने अपने जज्बे से भरी उड़ान और हासिल किया ये मुकाम

- Advertisement -

सीकर.
यदि मन में कुछ करने का जुनून हो तो मुसीबत खुद राह से हट जाती है। कुछ एेसी ही जज्बे भरी कहानी है, सांवलोदा लाड़खानी गांव की ढ़ाणी में रहने वाली किसान की बेटी की। पूजा कंवर ने आठवीं एशियन महिला यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाकर देश का मान बढ़ाया है। पूजा ने सीकर जिले की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया है। सांवलोदा लाडखानी के राजकीय माध्यमिक स्कूल में अध्ययनरत पूजा कंवर ने पिछले साल १० वीं कक्षा में ७१ प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। पूजा स्कूल से चार जिला व चार राज्य और दो राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले खेल चुकी है। वर्तमान समय में पूजा हैंडबॉल खेल एकेडमी जयपुर में अभ्यासरत है। पूजा के चाचा उम्मेद सिंह गौड़ ने बताया कि खेल व पढ़ाई के साथ पूजा छूट्टियों में खेती के काम मे भी हाथ बंटाती है। काम के बीच समय मिलते ही पूजा अपने खेल अभ्यास करते हुए नजर आती हैं। स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण तेतरवाल और शारीरिक शिक्षक भंवर सिंह ने बताया कि पूजा गांव की सबसे अनुशासित छात्रा हैं। यही कारण है कि पूजा ने इस एेतिहासिक उपलब्धि को हासिल किया हैं।
समाज में जातिगत भेद दूर कर समरसता कायम करने पर जोरसीकर. सेवा भारती की ओर से रविवार को आमली रोड स्थित मैना सदन में सेवा बस्तियों में सामूहिक कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया। इसमें 48 परिवारों ने नट बस्ती, गाडिया लुहार बस्ती, स्वामी बस्ती, जीनगर बस्ती, भार्गव, खटीक, ग्वारिया, सांसी, बाल्मीकि व अम्बेडकर बस्ती की 301 कन्याओं का पूजन कर उनको उपहार व सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश होलानी ने की। विशिष्ट अतिथि रामगोविंद जलधारी, अनिल कौशिक, संपत बियाणी मुम्बई व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. नंदकिशोर टीबड़ा थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने जाति के भेद से ऊपर उठकर समाज में समरसता कायम करने पर जोर दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। इसमें बच्चियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में सुधीर गर्ग, सत्यप्रकाश चौधरी, रतनलाल सैनी, श्याम शर्मा, रामावतार, किशनलाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -