- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकरंट की चपेट में आने से किसान की मौत, छह घंटे तक...

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, छह घंटे तक बाद उठाया शव

- Advertisement -

(Farmer dies due to electrocution in sikar) सीकर/शिश्यू. राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना इलाके के लढाणा गांव के कुवालसर जोहड़े में शनिवार सुबह ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। 40 वर्षीय मृतक श्रवण कुमार सुबह करीब सवा आठ बजे खेत में बकरियों के लिए घास काट रहा था। इसी दौरान वह खेत की सींव पर लगे ट्रांसफार्मर की ताण में दौड़े करंट की जद में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बिजली निगम के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीण मृतक के खेत में ही धरने पर बैठ गए। हादसे की वजह बिजली निगम की लापरवाही को बताते हुए ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए। सूचना पर बिजली निगम के सहायक अभियंता धर्मेन्द्र सैनी, कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार व रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कई दौर की वार्ता के बाद बिजली निगम के अधिकारियों के मुआवजे के लिखित आश्वासन पर करीब छह घंटे बाद मामला शांत हुआ। जिसके बाद शव के पोस्टमार्टम की कवायद शुरू की गई।
घटना स्थल पर छह घंटे पड़ा रहा शवग्रामीणों के धरने के दौरान शव छह घंटे तक घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पूरी होने पर ही शव उठाने की बात कही। बिजली निगम व पुलिस कर्मियों की समझाइश पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। आखिरकार मुआवजे के लिखित आश्वासन पर बनी सहमति के बाद ही शव ट्रांसफार्मर के पास से उठाया गया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया।
तीन बच्चों का पिता था मृतक, संभाल रहा था परिवारजानकारी के अनुसार मृतक श्रवण चार भाइयों में चौथे नम्बर का था। जो तीन बच्चों का पिता था। उसके दो बेटे व एक बेटी पढ़ रहे हैं। परिवार चलाने की जिम्मेदारी श्रवण पर ही थी। घटना से गमजदा परिवार पर श्रवण की मौत सेे आर्थिक संकट भी गहरा गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -