- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsखतरनाक खूनी: सोने के लिए बहाता रहा बुजुर्गों का खून

खतरनाक खूनी: सोने के लिए बहाता रहा बुजुर्गों का खून

- Advertisement -

सीकर. असहाय वृद्ध महिलाओं के गहने पर उसकी कड़ी नजरें रहती थी। वह पीछा करता और सुनसान राह में उन्हें लूट का शिकार बनाता और सबूत मिटाने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम देता। राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके के करड़ गांव में 27 फरवरी को घर में घुसकर अकेली महिला की हत्या कर जेवरात लूटने वाला हेमराज कुमावत शातिर अपराधी है। उसने दिसंबर माह में भी करड़ गांव के खारड़ा में 75 वर्षीय वृद्धा को लूट का शिकार बनाया था। लूट के बाद वृद्धा की हत्या के लिए उसके सिर में कुल्हाड़ी का गंभीर वार कर दिया। वह उसे मरी हुई समझ कर वहीं छोड़ आया। इस वारदात के बाद पुलिस को मौके पर आरोपी का कोई सबूत भी नहीं मिला, लेकिन 12 दिन की कड़ी पूछताछ के बाद हेमराज ने अपना यह अपराध भी कबूल लिया है। पुलिस को शक है कि उसने इस तरह की तीन अन्य वादातों को भी अंजाम दिया है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से सबूतों को जोडऩे का प्रयास कर रही है।पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि करड़ निवासी हेमराज कुमावत को वृद्धा से लूट और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हेमराज ने गत वर्ष चार दिसम्बर को करड़ के खारड़ा में भेड़ बकरियां चरा रही 75 वर्षीय गोदी देवी के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र, दो मादलिया और चांदी का कड़ा लूट लिया। हेमराज ने बाद में वृद्धा के सिर में कुल्हाड़ी से गंभीर वार कर दिया, जिससे महिला कोमा में चली गई। उसके पुत्र करड़ मगरा निवासी मोहनलाल ने इस वारदात का मामला दर्ज करवाया। दिन में 11 बजे हुई इस वारदात में मोहनलाल ने मामले में बाइक सवार चार युवकों पर अंदेशा जताया था।
पुलिस को मौके पर सबूत मिला ना गवाह
वृद्ध महिला गोदी देवी के साथ जहां पर वारदात हुई वह बेदह सुनसान क्षेत्र है। यह खारड़ा करीब तीन सौ बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। वहां पर अमूमन पशु चराने वाले लोग ही जाते हैं। गोदी देवी भी अमूमन वहां अपनी भेड़-बकरियों को लेकर जाया करती थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने खारड़ा क्षेत्र की गहराई से तलाशी ली, लेकिन वहां पर आरोपी का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने इस तरह के अपराध में सक्रिय रहे चालानसुदा अपराधियों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
12 दिन की पूछताछ में टूटा हेमराजहेमराज कुमावत महिला की हत्या व लूट के मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी नहीं टूटा। 27 फरवरी को हुई वारदात के बाद वह पिछले 12 दिन से पुलिस के पास रिमांड पर है। थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने बताया कि हेमराज ने कड़ाई से पूछताछ करने पर वारदात को स्वीकार किया है। वजह यह थी कि दोनों वारदातों का तरीका और समय एक सा ही था। दोनों ही वारदात दिन में 11 से 12 बजे के बीच हुई और आरोपी ने वृद्ध महिलाओं को शिकार बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। ऐसे में पुलिस ने मोबाइल लॉकेशन की जांच की तो हेमराज की लोकेशन खारड़ा के पास पाई गई। ऐसे में कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया। आरोपी हेमराज को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। वृद्ध महिला गोदीदेवी से उसकी शिनाख्त करवाई जाएगी।
लूट का सोना रखता था गिरवी
लूट, हत्या और हत्या के प्रयास में गिरफ्तार हेमराज कुमावत गांव में रसूख रखता है। वह सामाजिक कार्यक्रमों में भी पूरी सक्रियता दिखाता था। इसी का फायदा उठाकर वह अकेली रहने वाली महिलाओं का पता कर वारदात को अंजाम देता था। दोनों ही मामलों में वारदात को अंजाम देने के बाद सांत्वना देने के लिए पीडि़त परिवार के साथ रहकर नजर रखता। लूट के गहने भी बेचने के लिए नहीं जाता था। उसने दोनों वारदातों के गहने फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखकर पैसा लिया है। हेमराज ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि लॉकडाउन के बाद उसके पास पैसों की तंगी आ गई। ऐसे में उसने लूट और हत्या की योजना बनाई। दांतरामगढ़ पुलिस क्षेत्र में हुई इस तरह की तीन ओर वारदातों को लेकर उससे पूछताछ में जुटी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -