Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
आग लगने पर भाग नहीं पाई दोनों पैरों से दिव्यांग, जिंदा जली | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: Sikar news

आग लगने पर भाग नहीं पाई दोनों पैरों से दिव्यांग, जिंदा जली

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के थोई इलाके में शनिवार को गैस सिलेंडर में आग लगने पर एक महिला जिंदा जल गई। मृतका दोनों पैरों से अपंग थी। जो घटना के दौरान रसोई से बाहर नहीं निकल पाई। पति ने बचाने की कोशिश की लेकिन झुलसने के बावजूद भी वह उसे नहीं बचा सका। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
आग लगने पर चीखने लगी असहाय अनिता पुलिस के अनुसार मृतका अनिता पति नानकराम वर्मा के साथ अंबेडकर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। जहां एक कमरे में बेडरूम व रसोई साथ ही थी। शनिवार को सुबह चाय पीने के बाद पति शौच करने चला गया तो अनीता खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान चुल्हा जलाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। दिव्यांग होने के कारण वह वहां से भाग नहीं पाई और जोर शोर मचाने लगी। जिसे सुनकर पति नानकराम दौड़कर आया। लेकिन, तब तक आग अनिता को चपेट में ले चुकी थी। यह देख नानकराम भी जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने पत्नी को बचाने के लिए रसोई में जाने की कोशिश भी की लेकिन आग की तेजी की वजह से वह अंदर नहीं जा सका। अदंर जाने के प्रयास में उसके हाथ भी झुलस गए। इसी बीच ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग को काबू में किया। लेकिन, तब तक महिला झुलसकर दम तोड़ चुकी थी। बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया।
कमरा बदलने वाले थे पति- पत्नीेजानकारी के अनुसार 2010 में पानीपत में शादी के बाद नानकराम पत्नी अनिता के साथ थोई अपने परिवार के बीच आया था। लेकिन, किसी वजह से वह किराए का मकान लेकर अलग रहने लगा। कमरा छत पर होने की वजह से अनिता की परेशानी को देखते हुए वह रविवार को ही कमरा बदलने वाले भी थे। लेकिन, इससे पहले ही हादसे ने अनिता को छीन लिया। बताया जा रहा है कि घर में नया सिलेंडर शुक्रवार को ही लगाया गया था।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago