- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

- Advertisement -

सीकर. सूर्य सप्तमी पर शुक्रवार को सूर्य मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के बजाज रोड स्थित सूर्य मंदिर में सूर्य जन्मोत्व की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रसाद वितरण के बाद सूर्य भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। मदनलाल बियाणी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में क्रीड़ा भारती की ओर से सूर्य सप्तमी मनाई गई।
प्रधानाचार्य राकेश कुमार पारीक ने बताया कि इस दौरान सूर्य नमस्कार कर भगवान भास्कर को प्रसन्न किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता करण सिंह ने कहा कि भगवान भास्कर हम सब को उजाला प्रदान करते हैं। क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक गिरधारीलाल शर्मा ने सूर्य नमस्कार व योग का महत्व समझाया। इस अवसर पर सुमन शर्मा, विजय शर्मा, रामगोपाल अग्रवाल, पूनम पारीक, आचल शर्मा आदि उपस्थित रहे। सूर्य मंदिर में कार्यक्रमसीकर. लोहार्गल धाम में भगवान सूर्य नारायण के जन्मोत्सव के अवसर पर सूर्य मंदिर में कई कार्यक्रम हुए। महंत अवधेशाचार्य महाराज व अश्विनी दास महाराज सहित कई संतों के सानिध्य में यज्ञ, अभिषेक, पूजा अर्चना व रात्रि जागरण हुए। शुक्रवार को सूर्य गोशाला से भगवान सूर्यनारायण की पूजा अर्चना के साथ निशान व रथ यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण कर मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने निशान अर्पण किए। इसके बाद जन्मोत्सव महाआरती हुई। इस मौके पर भजन गायकों ने भजनों की रसगंगा बहाई। पूजा अर्चना के बाद भंडारा किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -