- Advertisement -
HomeNewsमरने वालों की संख्या तीन हुई, पांच घायल/ रामदेवरा जा रहे पैदल...

मरने वालों की संख्या तीन हुई, पांच घायल/ रामदेवरा जा रहे पैदल जातरू को कार ने कुचला

- Advertisement -

ब्यावर. रामदेवरा जा रहे पैदल जातरूओं के जत्थे को लालपुरा घाटा के पास कार ने कुचल दिया। इससे आठ जातरू घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लेकर आए। यहां एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं एक महिला की हालत गम्भीर होने पर उसे अजमेर रेफर कर दिया,लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं एक महिला की अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पांच घायलों का अमृतकौर चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर सेन्दड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार लालपुरा घाटा के पास पैदल जातरूओं का जत्था रामदेवरा के लिए जा रहा था। इसी बीच एक कार उनको कुचलते हुए निकल गई। वहां से गुजर रहे ब्यावर निवासी दीपसिंह व उनके साथी सलीम, साजन, महेन्द्र, हाकम आदि ने वहां से गुजर रही एक पिकअप से घायलों को अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर सेन्दड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। अमृतकौर चिकित्सालय पहुंचाए गए लसाडि़या निवासी सुगरी मेहरात ५० को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल नयागांव अखावतों का बाडि़या निवासी पूजा रावत १८ को अजमेर रेफर किया। बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। लसाडि़या निवासी पतासी मेहरात ४२ को भी अजमेर रेफर किया, जहां अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। हबीब मेहरात ३२, केसरपुरा निवासी प्रेम गुर्जर २५, सायरी गुर्जर ३०, नयागांव अखावतों का बाडि़या निवासी काजल १६, लसाडि़या निवासी सुल्तान २० का अमृतकौर चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने भी बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -