- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsछह बहनों के इकलौते भाई की करंट से मौत, घर में मचा...

छह बहनों के इकलौते भाई की करंट से मौत, घर में मचा कोहराम

- Advertisement -

सीकर/खाचरियावास. राजस्थान के सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे में खाचरियावास की नजदीकी चैनपुरा पंचायत के सामोता की ढाणी में बिजली के पोल में करंट से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 30 वर्षीय सरदार सिंह पुत्र भागचंद छह बहनों का इकलौता भाई था। जो खेत में काम करते समय हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की मृतक सरदार सिंह मंगलवार शाम को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पास ही स्थित बिजली के पोल की ताण में करंट दौड़ रहा था। जिसे छूते ही वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद ही परिजन उसे निजी वाहन से खाचरियावास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। पर तब तक वह दम तोड़ चुका था। चिकित्सकों ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव मोर्चरी में रखवाया। जिसके बाद बुधवार को सुबह पोस्टमार्टक करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।
बाइक के सामने मौत बनकर आई गायशाहपुरा. इधर, सीकर जिले के शाहपुरा कस्बे में मांडोली रोड पर माताजी के मंदिर के सामने बाइक से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना मंगलवार शाम की है। जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुरा निवासी ओमप्रकाश शर्मा पुत्र पवन कुमार शर्मा है। जो गोगा नवमी पर दर्शनों के लिए बाइक पर सवार होकर मांडोली से भानीपूरा गोगामेड़ी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल के सामने अचानक गाय आ गई। जिसे देख बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। जिसे उपचार के लिए सीकर के एसके अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -