- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमाकपा महापड़ाव: अब महिलाओं ने संभाला मोर्चा, सोमवार से प्रदेश स्तरीय होगा...

माकपा महापड़ाव: अब महिलाओं ने संभाला मोर्चा, सोमवार से प्रदेश स्तरीय होगा बड़ा आंदोलन- प्रकाश करात

- Advertisement -

सीकर. CPIM Protest Against Lathicharge in Sikar : छात्राओं पर लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर माकपा के महापड़ाव ( Makpa Protest in Sikar ) का मोर्चा आज महिलाओं ने संभाला हुआ है। जनवादी महिला समिति की प्रदेश संयुक्त सचिव व जिला परिषद सदस्या कॉमरेड रेखा जागिड, जिला परिषद सदस्य सुविता भूरिया चेलासी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारा धायल, जिलाध्यक्ष सरोज भींचर रशीदपुरा, जिला महासचिव कमला चौधरी थौरासी, रामचंद्री देवी रशीदपुरा सहित 11 महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठी हुई है। इसी बीच पूर्व विधायक ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सोमवार से प्रत्येक जिले में कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 24 दिन गुजर जाने के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार से हर जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इससे पहले सीकर पहुंचे पोलित ब्यूरो सदस्य व सीपीआई(एम) के पूर्व महासचिव प्रकाश करात ( Prakash Karat ) ने भी मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान धांधलेबाजी और कल्याण सर्किल पर बेटियों पर बेरहमी से पुलिस की लाठीचार्ज की कार्रवाई निंदनीय है। पुलिस ने निर्दोष बहन बेटियों के साथ दुव्र्यवहार कर लाठीचार्ज किया। पुलिस की कार्यशैली विवादों में है।
यह भी पढ़ें: CCTV में कैद… बुर्का पहनकर दिनदहाड़े घर में घुसे चोरों ने महिला की आवाज निकाली, मूंछों ने खोला राज
महापड़ाव का आज 5वां दिनबता दें कि माकपा के महापड़ाव का आज 5वां दिन है। कलेक्ट्रेट पर काफी संख्या में महिलाओं के साथ पुरूष भी मौजूद है। पूर्व विधायक अमराराम, जिला सचिव किशन पारीक, बादरा विधायक बलवान पूनियां सहित अनेक नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -