- Advertisement -
HomeNewsयात्रियों के लिए बस स्टैंड पर समस्या बढ़ा रहा सुविधा केंद्र

यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर समस्या बढ़ा रहा सुविधा केंद्र

- Advertisement -

सफाई के अभाव में संक्रमण का अंदेशा, ग्राम पंचायत नहीं दे रही सफाई पर ध्यान जालोर. सियाणा में बस स्टैंड पर संचालित सुविधा केंद्र लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सफाई के अभाव में संक्रमण का अंदेशा बना हुआ है, लेकिन न तो समय पर सफाई हो रही है और न लोगों को राहत मिल पा रही है। (swachh bharat abhiyan)जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के पास लोगों को सुविधा देने के लिए मूत्रालय बना हुआ है, लेकिन सफाई कभी-कभार ही होती है। लघुशंका के लिए जाने वाले लोग कई बार बदबू के मारे वापस लौट आते हैं। ऐसे में लोग आसपास की खुली जगह पर लघुशंका करते हैं, जिससे गंदगी बढ़ रही है। मुख्य बस स्टैंड एवं राजकीय स्कूल के पास होने के बावजूद ग्राम पंचायत इसकी सफाई पर ध्यान नहीं दे रही।बस स्टैंड होने से दिनभर में यहां से सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। सुविधा के लिए लोग इस पर निर्भर है, लेकिन अंदर बिखरी गंदगी के कारण दिक्कत उठा रहे हंै।
आते हैं विभिन्न स्थानों के यात्री
बस स्टैंड पर गुजरात और सिरोही समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए यात्री आते हैं, लेकिन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इससे परेशानी भुगत रहे है। सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी सुविधाएं होने से यात्रियों को राहत नहीं मिल पा रहीसुविधा केंद्र में आते हैं नशेड़ीनशे के शौकीन अक्सर यहीं शराब गटकते हैं। अंदर पड़ी शराब की खाली बोतलें व पव्वे इसकी पुष्टि करते हैं। गुटखा-तम्बाकू के रैपर व बीडी-सिगरेट के टोटे भी बिखरे रहते हैं। इस सुविधा केंद्र में नशेडिय़ों की आवाजाही रहने से लोगों में हर समय अनहोनी का भी डर बना रहता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -