- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रवक्ता का पुतला

- Advertisement -

सीकर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस सेवादल व यूथ कांग्रेस की ओर से रविवार को शहर के कल्याण सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा के साथ प्रवक्ता गौरव भाटिया का पुतला जलाते हुए आका्रेश जताया। इससे पहले कार्यकर्ता सुबह सवा दस बजे ही दोनों भाजपा नेताओं के पुतले लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जहां पहले सभा कर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला गया। बाद में पुतले फूंकते हुए आक्रोश जताया।
वक्ताओं ने बताया पूरे राजस्थान का अपमानसभा को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ़ एवं युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व पद्मश्री शीशराम ओला को एक महान व जन नायक बताते हुए उनके खिलाफ टिप्पणी को शेखावाटी सहित पूरे राजस्थान का अपमान बताया। टिप्पणी को पद्मश्री सम्मान के साथ दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान की भारतीय संस्कृति के खिलाफ भी बताया।
ये रहे मौजूदप्रदर्शन के दौरान सीकर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रविकान्त तिवाड़ी, सेवादल जिला महामंत्री मदन चिराणियां, महामंत्री बर्मन सिहाग, प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी जितेंद्र मावलिया,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गठाला, सेवादल जिला सचिव जितेंद्र भोजासर, सेवादल जिला संयुक्त सचिव आन्नद सिंह चौहान, तनसुख ओला, पार्षद विकास,महेंद्र जाखड़, अमित, विधि कॉलेज अध्यक्ष राकेश गढ़वाल, पैवा सरपंच चुन्नीलाल ज्याणी,आशीष सुंडा,वीरेंद्र गुनाठू, अजय नायक, अल्ताफ रंगरेज,सुरेश पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -