- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकांग्रेस ने पदयात्रा से शुरू किया जनजागरण अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस ने पदयात्रा से शुरू किया जनजागरण अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

- Advertisement -

सीकर. महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान रविवार को शुरु हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अभियान की शुरुआत पदयात्रा से हुई। जो कांग्रेस प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सचिव विशाल जांगिड़ व जिलाध्यक्ष पीएस जाट की आगुआई में शहर के सालासर बस स्टैंड स्थित पुराने नगर परिषद भवन से नेहरु पार्क तक निकाली गई। जिसमें कार्यकर्ता हाथ में कांग्रेस का ध्वज व बैनर लिए नारे लगाते हुए शामिल हुए। नेहरू पार्क पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान किशन सिंह चौहान, सुनीता गठाला, वेद प्रकाश राय, रविकांत तिवाड़ी, मुश्ताक तंवर, राजकुमार पारीक सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
बेरोजगारी व बदहाली का आलमइस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश सचिव जांगिड़ ने केंद्र सरकार के शासन को बेरोजगारी व बदहाली बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देश में हर तरफ मंदी, बरोजगारी व बदहाली है। केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। जिसकी नाकामी व जनहित विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन को जागरुक करना जरूरी है। इसलिए ही ही कांग्रेस ने देशभर में अभियान शुरू किया है। जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने कहा कि देश में पेट्रोल- डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेलों से लेकर ट्रांसपोर्ट तक महंगा होने से हर चीज महंगी हो गई है। केंद्र सरकार गरीबों का खून चूस रही है। जिसके खिलाफ हर वर्ग में आक्रोश है। प्रदेश में वैट कम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एक्साइज ड्यूटी कम करने पर वैट तो अपने आप ही कम हो जाता है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -