- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकिसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया धरना, भाजपा कल कल से...

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिया धरना, भाजपा कल कल से करेगी आंदोलन

- Advertisement -

सीकर. किसानों के मुद्दों पर माकपा व कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी आंदोलन की तैयारी कर ली है। कांग्रेस व माकपा जहां कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ आंदोलनरत है, वहीं भाजपा किसान मोर्चा ने फसल के समर्थन मूल्य के लिए मांग उठा दी है। मामले में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां व भाजपा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने सीकर में प्रेसवार्ता कर बाजरे के समर्थन मूल्य के लिए आंदोलन का ऐलान किया। उधर, कांग्रेस ने कृषि कानूनों को वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।
भाजपा ज्ञापन से शुरू करेगी आंदोलन का आगाज
प्रदेश में बाजरे की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी कर ली है। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां तथा उपनेता प्रतिपक्ष व चूूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी है। रणवां ने बताया कि बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए शुक्रवार को प्रदेशभर में मोर्चा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें राज्य सरकार से मांग की जाएगी कि वे केंद्र सरकार को बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर करने का प्रस्ताव भिजवाए। यदि इसके बाद सात दिन में राज्य सरकार ने प्रस्ताव नहीं भेजा तो मोर्चा की ओर से राज्यपाल से ये मांग की जाएगी। किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान राठौड़ ने फसलों की खरीद के आंकड़ों के जरिये राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गुटबाजी के साथ कांग्रेस राज में प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराध व आमजन से लेकर किसानों तक की बदहाली होने का आरोप लगाया।
कृषि कानूनों व महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरनाकेंद्र सरकार के कृषि काननों तथा पेट्रोल- डीजल की कीमतों सहित बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कृषि कानून वापस नहीं लेने व महंगाई को काबू में नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी। जिलाध्यक्ष जाट ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले रोजगार बढ़ाने व महंगाई कम करने का वादा किया था। जो अब धोखा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से महंगाई व बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल व डीजल की कीमतें सौ रुपए पार हो चुकी है। कहा, कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को लेकर भी हठधर्मिता दिखा रही है। कई महीनों से किसानों का आंदोलन जारी होने पर भी उनसे वार्ता नहीं कर रही है। जाट ने चेताया कि सरकार को जल्द ही कृषि कानूनों व महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। वरना आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर परिषद सभापति जीवण खान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -