- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी में बादलों ने बढ़ाया तापमान, सुबह छाया कोहरा

शेखावाटी में बादलों ने बढ़ाया तापमान, सुबह छाया कोहरा

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी क्षेत्र में पिछले दो दिन से छाए बादलों ने तापमान को अचानक छह डिग्री बढ़ा दिया। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में शनिवार को तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले आज भी अंचल के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। हालांकि इसके बाद मौसम साफ होकर धूप खिल आई है। लेकिन, साथ ही ठंडी हवाओं से ठिठुरन भी बरकरार है। इधर मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश के बाद बदले मौसम का असर आगामी 48 घंटे तक रहने का अनुमान है।
हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
पिछले दिनो प्रदेश में कई जगह बारिश के बाद सीकर में सुबह 2.1 किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवाएं चली। दोपहर बाद हवाओं की गति कम होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम विभाग की माने तो हवाओं की रफ्तार थमने के कारण पारा और गिरने की संभावना है। हालांकि पिछले दो दिन से मध्यरात्रि बाद ओस व कोहरे की चादर रबी की छोटी फसलों के लिए अमृत वर्षा है। वहीं पिछले माह दो बार बारिश होने व उत्तरी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद चली शीतलहर से मौसम का मिजाज और बिगडऩे की आशंका से किसान चिंतित हो उठे हैं।
इसलिए बदला मौसम
मौसम में बदलाव का कारण हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत से आने वाले हवाओं में नमी बढ़ गई है। इस कारण हल्की हवाएं चलने पर भी गलनभरी सर्दी का अहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों ने एक बार फिर ऊनी कपड़े निकाल दिए। सर्दी की वजह से दिनचर्या देरी से शुरू होकर शाम को जल्दी खत्म हुई। वातावरण में नमी होने से एक बार फिर लोग मौसमी बीमारियों की चपेट आ रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों में छाया कोहरादो दिन की बादलवाही के बाद शनिवार को भी अंचल के कई इलाके अल सुबह कोहरे से ढके दिखे। खासतौर पर ग्रामीण व कृषि इलाकों में कोहरे का घनापन ज्यादा रहा। हालांकि दिन चढऩे के साथ धूप खिलने के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -