- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअस्पताल में इलाज कराने आया था, जेब संभाली तो उड़ गए होश

अस्पताल में इलाज कराने आया था, जेब संभाली तो उड़ गए होश

- Advertisement -

सीकर. अगर आप भी एसके अस्पताल में इलाज कराने के लिए जा रहे है तो सावधान हो जाएं। एसके अस्पताल में जेबतराश घूम रहे हैं। एसके अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए युवक का मंगलवार सुबह पर्स चोरी हो गया। पीडि़त को अस्पताल की ओर से फुटेज भी नहीं दिखाए गए। युवक ने पर्स चोरी की शिकायत अस्पताल चौकी में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्जुनलाल सैनी पुत्र प्रभुदयाल सैनी निवासी गोपीनाथ की ढाणी सबलपुरा ने बताया कि उसके पैर में चोट लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि वह चाचा के लडक़े नेमीचंद के साथ सुबह दस बजे एसके अस्पताल में आया था। उसने चाय की थैली में करीब १२ हजार रुपए रखे हुए थे। वह पहले एक्स-रे करवाने के लिए गया था। इसके बाद पर्ची बनवाने के बाद दस नंबर कमरे में डॉक्टर के पास गया। तब तक उसके पास रुपए रखे हुए थे। इसके बाद वह कमरे से बाहर आया तो रुपए नहीं मिले। उसने बताया कि कमरे में काफी भीड़ हो रही थी। वहीं पर उसके रुपए निकाल लिए गए। डॉक्टर के कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। वह फुटेज चैक करने के लिए गया तो वहां पर ऑपरेटर ने फुटेज दिखाने से मना कर दिया। उसने कहा कि चोरी डॉक्टर के कमरे से हुए है और वहां पर कैमरे नहीं लगे हुए है। उन्होंने बताया कि वह खेती करता है और मंडी से फसल के रुपए लेकर आया था। ठेकेदार के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज सीकर. उद्योगनगर थाने में ठेकेदार के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिवदासपुरा जयपुर निवासी विनोद जांगिड़ ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने महावीर को फ्लैट में खिडक़ी लगाने का ठेका दिया था। वहां पर करीब डेढ़ लाख रुपए का एल्युमीनियम सहित अन्य मैटेरियल था। उन्होंने मैटेरियल ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल विद्याधर को दी गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -