- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअपराधियों की बंदूकों से वर्ष भर बरसती रही गोलियां

अपराधियों की बंदूकों से वर्ष भर बरसती रही गोलियां

- Advertisement -

सीकर. पुलिस यहां अपराधियों की बंदूकों का मुंह बंद करने में कमजोर साबित हुई है। गोलियों की गूंज और घुपते खंजरों ने यहां की धरती खून से रंगी है। बे-खौफ अपराधियों के सामने किसी ने अपनों को खोया तो कोई डकैती,लूट का शिकार होकर पुलिस के चक्कर काट रहा है। वर्ष 2019 के सीकर जिले के अपराध के आंकड़ों पर नजर डाले तो ऐसा ही मंजर सामने आता है। सीकर में एक वर्ष में 64 लोग हत्या की वारदात के शिकार हुए हैं। आंकड़ों की समीक्षा की जाए तो हर माह पांच हत्या यहां हुई है। लूट और डकै ती भी पिछले वर्षों के मुकाबले बढ़े हैं।बेखौफ चोरी चुनौतीबेखौफ चोर पुलिस को चुनौती देते रहे। इस वर्ष नकबजनी की 239 और चोरी की 606 वारदात पुलिस में दर्ज हुई है। वाहन चोरी के मामलों में भी बेहताश वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष भर में सीकर जिले में 642 वाहन चोरी हुए हैं। महिलाएं कैसे समझे सुरक्षित सीकर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां महिला अपराध के आंकड़े भी डरावने हैं। एक वर्ष में सीकर जिले में बलात्कार के 159 मामले दर्ज हुए हैं। अपहरण व व्यपहरण के मामले भी लगातार बढ़े हैं। एक वर्ष में 273 महिलाएं इस तरह के अपराध की शिकार हुई है।हर माह एक डकैती, चार लूटसीकर जिले में लूट और डकैती की वारदातों पर नजर डाली तो अपराधियों ने खुलकर हथियारों का उपयोग किया है। नेछवा, फतेहपुर, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर समेत जिले भर में अपराधी गाड़ी में सवार होकर आते। हथियार दिखाकर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते। आंकड़ों में अपराध 2016 2017 2018 2019हत्या 56 49 45 64 डकैती 02 00 13 12लूट 11 15 30 46बलात्कार 75 94 116 159बलात्कार के आरोपी को भेजा जेलखंडेला. पिछले कई माह से पोक्सो व बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे युवक को शुक्रवार को सिरोही जिले के आबू रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि एएसपी व सीओ के निर्देशन में थानाधिकारी महेन्द्रकुमार, एएसआई शिवराज सिंह, कांस्टेबल राजेशकुमार, बलवीरसिंह व महिला कांस्टेबल अनिता की टीम गठित कर आरोपी की धड़पकड़ शुरू की गई तो आरोपी के आबू रोड़ होने की जानकारी मिली। आरोपी विकास कुमार (22) पुत्र मोहनलाल मेघवाल को शुक्रवार को आबूरोड़ से गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -