- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान के साथ बड़ा आंदोलन करेगा भाजपा एससी...

सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान के साथ बड़ा आंदोलन करेगा भाजपा एससी मोर्चा

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में दलितों पर अत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा एससी मोर्चा राज्य सरकार के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा। कलेक्ट्रेट स्थित सांसद कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने एससी मोर्चा पदाधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलितों व महिलाओं के लिए गरीमामय जीवन जीना मुश्किल हो गया है। जो देश के संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकार का हनन है। ऐसे में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को राज्य सरकार के खिलाफ पहले मंडल स्तरों पर सभाएं कर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 3 दिसंबर को राज्य सरकार के खिलाफ सीकर कलेक्ट्रेट पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत 10 हजार कार्यकर्ताओं के रामलीला मैदान से कलेक्ट्रेट तक कूच से होगी। प्रेसवार्ता में एससी मोर्चा अध्यक्ष बाबुलाल हल्दुनिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
गृह मंत्री बिना चल रही है सरकारइस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश बिना गृह मंत्री के चल रहा है। क्योंकि गृह मंत्रालय खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है। जिन्हें कानून व्यवस्था में सुधार से कोई मतलब नहीं है। कहा कि डेढ साल तक तो वे अपने घर से बाहर नहीं निकले। मंत्रीमंडल का पुनर्गठन भी यही साबित कर रहा है कि मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था में सुधार चाहते ही नहीं है।
मारपीट मामले में ज्ञापन दियासीकर. शहर के देवीपुरा रोड पर तीन महीने पहले अख्तर खान व उसकी पत्नी के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भीम सेना की ओर से बुधवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय सचिव राजेश जोया की अगुआई में दिए गए ज्ञापन में लिखा गया कि अख्तर खान व उसकी पत्नी के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। अब भी आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। लेकिन, मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे परिवार दहशत में है। ऐसे में पीडि़त परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -