- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमुआवजे व समर्थन मूल्य के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने शुरू किया...

मुआवजे व समर्थन मूल्य के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने शुरू किया आंदोलन, ज्ञापन से आगाज

- Advertisement -

सीकर. बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर करने व फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन का आगाज शुक्रवार को किया। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां की अगुआई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए इसकी शुरुआत की। ज्ञापन में बाजरे की फसल समर्थन मूल्य पर करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने व बरसात में खराब हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। सात दिन में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक रतल लाल जलधारी, गोरधन वर्मा, कानाराम जाट सहित कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। राज्य सरकार पर लगाया कुठाराघात का आरोप इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवां ने कहा कि दो साल पहले केंद्र सरकार ने बाजरे की फसल को समर्थन मूल्य वाली फसलों में शामिल किया था। पर राज्य सरकार ने इसके लिए अब तक केंद्र सरकार को प्रस्ताव ही नहीं भेजा। जिससे किसानों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इस साल बाजरे का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2250 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। लेकिन, राज्य सरकार की लापरवाही की वजह से किसानों को मजबूरन 1200-1300 रुपए क्विंटल में पर बाजरे की फसल बेचनी पड़ रही है। इसके अलावा बरसात की वजह से भी किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द बाजरे की समर्थन मूल्य का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के साथ गिरदावरी करवाकर किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा देना चाहिए। चेताया कि यदि दोनों मांगे जल्द नहीं मानी गई तो प्रदेशस्तर पर बड़ा जन आंदोलन चलाया जाएगा।
गंदे पानी के भराव के विरोध में निकाली रैलीइधर, सीकर शहर के जगमालपुरा रोड पर गंदे पानी भराव के विरोध में कई दिनों से धरने पर बैठे कॉलोनीवासी भी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए। जिला उप प्रमुख ताराचंद धायल की अगुआई में नारे लगाते हुए रैली के रूप में पहुंचे लोगों ने कलेक्ट्रेट के बाहर भी जमकर आक्रोश जताया। काफी देर प्रदर्शन के बाद कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गंदी पानी की समस्या जल्द दूर करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी गई।
 
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -