- Advertisement -
HomeNewsभाजपा ने देर रात नियुक्त किए जिला चुनाव ​अधिकारी, जयपुर शहर की...

भाजपा ने देर रात नियुक्त किए जिला चुनाव ​अधिकारी, जयपुर शहर की जिम्मेदारी कटारिया को

- Advertisement -

जयपुरभारतीय जनता पार्टी ( bjp rajasthan ) ने शुक्रवार देर रात संगठन चुनाव के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी व जिला सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेन्द्र गहलोत की ओर से जारी इस सूची के अनुसार जयपुर शहर का चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया को बनाया गया है। इसके अलावा जयपुर देहात दक्षिण की जिम्मदारी पूर्व मंत्री अनिता भदेल को दी गई है। वहीं जयपुर देहात उत्तर का चुनाव अधिकारी जवाहर सिंह बेडम को बनाया गया है।
 
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी को अजमेर शहर की जिम्मदारी
बात जोधपुर की करें तो जोधपुर शहर की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी को सौंपी गई है और जोधपुर देहात का चुनाव अधिकारी फूलचंद भिंडा को बनाया गया है साथ ही सहचुनाव अधिकारी आदूराम मेघवाल को बनाया गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को अजमेर शहर का चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें…
नाकाबंदी के दौरान गांजे की गंध के चलते पकड़ा गया ट्रक, 27 लाख रपए की कीमत का 182 किलो गांजा जब्त
शराब की ज्यादा कीमत वसूली को लेकर सख्ती के मूड में प्रशासन, 173 दुकानों पर कार्रवाई

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -