Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
भाजपा में टिकट को लेकर आई बड़ी खबर, अब केवल इन सदस्यों को ही मिल पाएगा पार्टी का टिकट | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

भाजपा में टिकट को लेकर आई बड़ी खबर, अब केवल इन सदस्यों को ही मिल पाएगा पार्टी का टिकट

अलवर. भाजपा में यदि कोई नेता बनने की चाह पाल रहा हो तो उन्हें पहले पार्टी के सदस्यता अभियान की पहली सीढ़ी चढऩी होगी। भाजपा के टिकट पर यदि किसी को वार्ड पंच से लेकर सांसद का चुनाव लडऩा है तो पार्टी ने इसके लिए न्यूनतम योग्यता सक्रिय सदस्य होने की तय की है। सक्रिय सदस्य वह होगा जो 25 सामान्य सदस्य बना चुका है।
सामान्य सदस्यों की रेण्डम जांच होगी
सक्रिय सदस्य बनाने से पहले पार्टी उनकी ओर से बनाए गए सामान्य सदस्यों की रेण्डम जांच करेगी। सत्यापन के लिए पार्टी ने जिलेवार सत्यापन समितियां भी बनाई हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्य का तात्पर्य ऐसे सदस्यों से हैं, जो पार्टी की हर गतिविधि में बढ़ चढकऱ भाग लेते हैं। अब यह व्यवस्था कर दी गई है कि सक्रिय सदस्य ही पार्टी के टिकट पर चुनाव लडऩे के हकदार होंगे। किसी भी स्तर का पदाधिकारी बनने के लिए भी सक्रिय सदस्य होना जरूरी होगा। उल्लेखनीय है कि अलवर जिला भाजपा को 3 लाख 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है, इसमें 3 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है।
पहले दूर भागते थे, अब मांग रहे हैं
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति पर काम कर रही है। सदस्यता अभियान को लेकर ऊपर से नीचे तक पदाधिकारी सख्त हैं। अब टिकट संबंधी अनिवार्यता करने के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले नगर परिषद, पालिका व पंचायत चुनाव के लिहाज से तैयारी कर रहे कार्यकर्ता सदस्य बनाने में जुटे हैं। पार्टी नेताओं की मानें तो पहले जहां सदस्यता की डायरियां लेने में कार्यकर्ताओं को जोर आता था, अब खुद आकर मांग रहे हैं।
&इस समय पार्टी का ध्यान सदस्यता अभियान के लक्ष्य पूरा करने पर है। जिले में सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा होने को है। जिले को 3.20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला था जो पूरा होगा। संजय नरूका, जिलाध्यक्ष, भाजपा अलवर

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago