- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsAyodhya Verdict : कभी भी बंद हो सकता है इंटरनेट, पुलिस प्रशासन...

Ayodhya Verdict : कभी भी बंद हो सकता है इंटरनेट, पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

- Advertisement -

सीकर।Ayodhya verdict Result : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ देर में आएगा। इस ऐतिहासिक फैसले को देखते हुए शेखावाटी ( High Alert in Sikar Rajasthan ) सहित पूरे प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सीकर जिले में प्रशासन ने देर रात जिले में धारा 144 लागू कर दी है। जयपुर संभागीय आयुक्त केसी वर्मा ने आदेश जारी कर जयपुर संभाग में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के लिए इंटरनेट सेवा ( Internet ban in Sikar Rajasthan ) पर रोक लगा दी है। जिसक चलते जिलोंं में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। वहीं सीकर में इंटरनेट बंद को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे में कभी भी इंटरनेट बंद के आदेश जारी हो सकते है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सीकर पुलिस व प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एडीएम जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला सहित पुलिस के आलाधिकारी शामिल रहे। जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। जिले में जगह-जगह पर पांइटस बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। शहर में संदिग्ध गतिविधि पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी। डीएसपी वंदिता राणा ने कहा कि अफवाह फै लाने वालों पर ध्यान नहीं दे। संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने पहले से ही प्लानिंग शुरू कर दी थी। सीएलजी सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों से मीटिंग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि दिन में सालासर स्टैंड, ईदगाह सहित शहर के अन्य जगहों पर लोगों से बातचीत की गई। उन्हें किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान देने से मना किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उस पर टिप्पणी व विरोध नहीं किए जाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास पर्याप्त जाप्ता है। सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम पहुंची। अलग प्लाइंटस बनाए है। कोतवाली, उद्योगनगर व सदर इलाके में अलग-अलग जगहों पर लोगों से बातचीत की।
सोशल मीडिया पैनी नजरविवादित टिप्पणी व अफवाह रोकने के लिए पुलिस की आइटी टीम सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की विवादित टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
Read More :
हाई अलर्ट पर शेखावाटी, धारा 144 लागू होने के साथ ही भारी जाब्ता तैनात, सोशल मीडिया पर पैनी नजर[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -