- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsगणेशोत्सव चरम पर...551 दीपकों से यहां हुई महाआरती तो जगमग हो उठा...

गणेशोत्सव चरम पर…551 दीपकों से यहां हुई महाआरती तो जगमग हो उठा पांडाल

- Advertisement -

खाचरियावास. कस्बे के गणगौरी चौक में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान छठवे दिन शाम को 551 दीपकों से महाआरती की गई। भगवान श्री गणेश की मूर्ति के समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रोजाना अलग-अलग झांकी सजाकर पूजा-अर्चना भी की जा रही है। गणेश मित्र मंडल के तत्वावधान में चम्मच दौड़, फैंसी ड्रेस व नृत्य प्रतियोगिता,चेयर मैजिक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। सोमवार रात्रि 8 बजे श्याम सुदामा एंड पार्टी जयपुर द्वारा भव्य झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि बुधवार रात्रि गणगौरी चौक में भजन संध्या होगी। गुरुवार सुबह गणेश प्रतिमा को नगर भ्रमण करवाने के पश्चात विसर्जन किया जाएगा।गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ…फतेहपुर. कस्बे में सात दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाल कर गणेश प्रतिभाओं का विसर्जन किया गया। दोपहर को मुख्य डाकघर के पास से जुलूस प्रारंभ हुआ। शाही जुलूस में विभिन्न पात्रों की सजीव झांकी सजाई गई। जुलूस नाचते गाते युवा जमकर गणपति बप्पा के नारे लगा रहे थे। बावड़ी गेट, पुराना सिनेमा हॉल, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, आशाराम जी का मंदिर, छतरिया बस स्टैंड होते हुए पंचायत समिति के पीछे बने जोहड़े तक जुलूस निकाला गया। जोहड़े में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान युवाओं ने गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे लगाए। जुलूस में भारी भीड़ मौजूद रहे।
सीकर. श्याम मंदिर सत्ंसग समितिके 50 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्याम महोत्सव 2019 का आगाज रविवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ निशान पूजन से किया गया। इस दौरान भजन गायक कलाकारों ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। समिति के मंत्री जानकीप्रसाद इंदौरिया ने बताया कि सोमवार सुबह निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे व मंदिर में महाप्रसादी भी वितरित हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -