- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरहस्यमयी मौत: 10 वर्षीय मासूम के घर में घुसते ही लगा फंदा,...

रहस्यमयी मौत: 10 वर्षीय मासूम के घर में घुसते ही लगा फंदा, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

- Advertisement -

सीकर/रामगढ़ शेखावाटी. कहते हैं कि मौत कब, कहां, कैसे, किसकी व किस बहाने से आ जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसा ही एक वाकया राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में रविवार को सामने आया। जहां एक 10 वर्षीय मासूम की बेहद अजीब ढंग से मौत हो गई। खेल- खेल में ही उसकी मौत फांसी का फंदा बनकर आ गई। घटना को जिसने भी सुना वो ही अचरज में पड़ गया। हालांकि मामला अब भी संदिग्ध है। जिसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक कस्बे के वार्ड संख्या 34 की अम्बेडकर कॉलोनी निवासी दस वर्षीय ये बालक रस्सी को गले में डालकर खेल रहा था। जिसका एक सिरा खिड़की में फंस गया था। इसी बीच वह दौड़कर घर के अंदर घुसा तो गले की डली रस्सी फंदा बन गई और मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि घटना के वक्त मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में पुलिस संदेह के आधार पर मामले की जांच में भी जुटी है।
घर लौटा पिता, तो खिड़की पर लटका मिला शवहादसे की जानकारी तब हुई जब पिता बाजार से घर लौटा। पुलिस ने बताया कि अम्बेडकर कॉलोनी निवासी बादल मेघवाल ने मर्ग दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि वह रविवार शाम को 6 बजे घर से बाजार गया था। करीब आधा घंटे बाद जब वह बाजार से घर वापस लौटा तो उसका 10 वर्षीय बेटा आर्यन घर के पीछे की खिडक़ी की जाली से लटका हुआ दिखाई दिया। जिस पर वह चिल्लाया तो आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद बच्चे को फांसी के फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। फतेहपुर पुलिस उपाधीक्षक राजेश विद्यार्थी ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। मृतक आर्यन राजकीय विद्यालय में छठी कक्षा में अध्ययन करता था। मृतक का पिता मजदूरी करता है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा राजमामले में पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिक गई है। जो सोमवार सुबह हुआ। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल मामला संदिग्ध लग रहा है।
इनका कहना है:-ैरामगढ़ शेखावाटी कस्बे में एक दस वर्षीय बालक मौत की सूचना मिली। मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली है। सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कारणों की जांच की जा रही है। राजेश विद्यार्थी, पुलिस उपाधीक्षक , फतेहपुर शेखावाटी

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -