- Advertisement -
HomeNewsभजन संध्या में विवाद, वाहनों में तोडफ़ोड़, दो जने घायल, स्टेज छोड़...

भजन संध्या में विवाद, वाहनों में तोडफ़ोड़, दो जने घायल, स्टेज छोड़ भागे कलाकार और डांसर

- Advertisement -

पारोली।
Controversy two sides छापरेल पंचायत की बंजारा बस्ती में तेजाजी स्थानक के यहां सोमवार रात भजन संध्या के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कलाकार और डांसर स्टेज छोड़कर भाग गए। इस बारे में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी है।
तेजाजी महाराज के यहां भजन संध्या के दौरान रात एक बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद Controversy two sides हो गया। मारपीट में देवतलाई निवासी महेंद्र गुर्जर और कांगसा का खेड़ा निवासी ब्राह्मलाल गुर्जर घायल हो गए। परिजन घायलों को कोटड़ी अस्पताल और वहां से भीलवाड़ा महात्मा गांधी चिकित्सालय ले गए। पारोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक विवाद थम गया।
Controversy two sides दोनों पक्ष के लोग वहां से फरार हो गए। एएसआइ रोडूराम ने बताया कि इस बारे में किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट नहीं दी है। स्थानक के भोपा के मुताबिक कार व बाइक में भी तोडफ़ोड़ की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -