- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news2 किलो सोना व 14 लाख रुपए लेकर फरार हुआ कारीगर, पुलिस...

2 किलो सोना व 14 लाख रुपए लेकर फरार हुआ कारीगर, पुलिस थाना पहुंचे व्यापारी

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में एक बंगाली कारीगर सराफा व्यापारियों का करीब दो किलो सोना व 14 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। व्यापारियों ने मंगलवार को शहर कोतवाली थाना पहुंचकर आरेापी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी बंगाल का हावड़ा जिला निवासी कारीगर फूल कुमार बारी उर्फ सोना राम सुभाष चौक में 16 साल से सोने के गहनों का काम करता था। जिसे शहर के कई व्यापारी सोना देते थे। आरोप है कि दो किलो सोने के साथ वह व्यापारियों का करीब 14 लाख रुपए लेकर 11 जुलाई की रात को फरार हो गया। जो कई जगह तलाश करने पर भी नहीं मिला। जिसके खिलाफ व्यापारियों ने अब पुलिस की मदद मांगी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर से कई बंगाली कारीगरों के सोना लेकर फरार होने के मामले सामने आ चुके हैं।
शादियों की बुकिंग का था सोना, व्यापारियों की बढ़ी परेशानीकोतवाली थाना पहुंचे सराफा व्यापारियों का कहना था कि आरोपी फूल कुमार बारी जो सोना लेकर भागा है वह ज्यादातर शादियों के लिए तैयार होने वाले गहनों का था। जो उन्हें वापस ग्राहकों को लौटाना था। लेकिन, आरोपी कारीगर के भागने पर उनके सामने ग्राहकों को गहने लौटाने की बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
बंगाली कारीगरों के सत्यापन की मांगघटना के बाद सराफा व्यापारियों ने जिले के सभी बंगाली कारीगरों के सत्यापन का मुद्दा भी उठाया है। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष त्रिलोकचंद सोनी ने बताया कि शहर में कई बंगाली कारीगरों की दुकानें है। जो सोने के गहनों का काम करते हैं। लेकिन, उनके बारे में किसी को भी पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में पुलिस को उनका अपने स्तर पर सत्यापन करना चाहिए। सत्यापित कारीगर को ही शहर में काम करने देना चाहिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -