- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsफायरिंग कर डेढ लाख लूटने वाला दूसरा लुटेरा गिरफ्तार

फायरिंग कर डेढ लाख लूटने वाला दूसरा लुटेरा गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर/फतेहपुर. राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में दो महीने पहले उदनसर गांव के पास हुई लूट के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर सीओ राजेश विद्यार्थी ने बताया कि बारी गांव निवासी दिनेश जाखड़ (20) पुत्र प्रहलाद जाखड़ को सवाई माधोपुर से प्रोडेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है। मामले में एक आरोपी जितेन्द्र को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
ये था मामला26 जुलाई को बेसवा निवासी हारुन खान व अल्ताफ बाइक से फतेहपुर से बेसवा जा रहे थे। जिनके पास करीब डेढ लाख रुपए थे। रास्ते में हिंदुस्तान स्कुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर ही बदमाशों ने उन पर पीछे से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली बाइक पर पीछे बैठे हारुन के कंधे के पास लगी। जिससे वह घायल हो गया। पर इसके बावजूद भी उन्होंने बाइक नहीं रोकी। बल्कि, बदमाशों से बचने के लिए बाइक की रफ्तार तेज कर दी। लेकिन, करीब तीन किलोमीटर दूर उदनसर से पहले ही बाइक फिसलने पर वे गिर गए। इतने में ही पीछा कर रहे बदमाश उनके पास पहुंच गए और रुपए लूटकर फरार हो गए। हारुन के साथ बाइक से गिरने पर अल्ताफ भी घायल हो गया। जिन्हें घटना के बाद मौके पर पहुंचे नजदीकी लोगों ने फतेहपुर के राजकीय धानुका अस्पताल पहुंचाया। यहां गोली लगने से गंभीर हारुन को सीकर के एसके अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसमें बुधवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पीछा करते हुए का बनाया वीडियोघटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया था। जो पीडि़त द्वारा बनाया गया था। वीडियो में बाइक पर आरोपी युवक उनका पीछा करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो बनाते समय ही पीडि़तों की बाइक गिर गई थी। जिसके बाद बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -