- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsऐनवक्त पर खेल मैदान की मंजूरी रद्द, जताया विरोध

ऐनवक्त पर खेल मैदान की मंजूरी रद्द, जताया विरोध

- Advertisement -

नीमकाथाना. एसएनकेपी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में शनिवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खेल मैदान कॉलेज प्रशासन की ओर से एनवक्त पर रद्द करने से लोगों में आक्रोश है। प्रतियोगिता अमर शहीद सूबेदार होशियार सिंह सामोता, सोशल वेलफेयर समिति की ओर से शहीद होशियार सिंह सामोता की शनिवार को 18वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजित की जा रही थी। वीरांगना कविता सामोता ने बताया कि कॉलेज परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान व खिलाडिय़ों को महाविद्यालय के हॉस्टल में ठहरने की स्वीकृति के लिए आवेदन किया था। कॉलेज प्रशासन ने शहीद के सम्मान में अनुमति प्रदान की थी। दो दिन पूर्व कॉलेज प्रशासन ने समिति का खेल ग्राउंड की स्वीकृति निरस्त करने का पत्र लिखा। जैसे ही समिति का पत्र मिला तो वह दंग रहे गये। गुरुवार को लोगों ने समिति के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन देकर शहादत का अपमान करने वालो पर कार्यवाही करने की मांग रखी। इस दौरान लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर प्रतिपक्ष नेता महेन्द्र गोयल,नेता जेपी लोढ़ा,सांवलराम यादव,मन्नाराम सैनी,होशियार सिंह लांबा,हरिसैनी सहित शहीद के परिवार के सदस्य थे। वीरांगना कविता सामोता ने बताया कि प्रतियोगिता जोड़ला जोहड़ा में आयोजित की जाएगी। सुबह 11.15 बजे प्रतियोगिता शुरू होगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -