Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
हैदराबाद महिला डॉक्टर रेप केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);

हैदराबाद महिला डॉक्टर रेप केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

Aajkal Rajasthan News/हैदराबाद/हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप मामले के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने इन आरोपियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इन चारों लोगों पर रेप व मर्डर का आरोप था। पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइस सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार यहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने इन चारों आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया। यह एनकाउंटर नेशनल हाईवे 44 के पास हुआ। मामले की जांच से जुड़े डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने फायरिंग की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने हथियार छीनने की कोशिश की थी।

मालूम हो कि 27-28 नवंबर की रात को हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस को 28 नवंबर को महिला डॉक्टर का शव जली हालत में मिला था। इसके बाद पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। संसद लेकर सड़क तक इस मामले की गूंज थी

महिला डॉक्टर के पिता ने भी इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की थी। पूरा देश इस मामले को लेकर आक्रोशित था और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहा था। तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने गैंगरेप व हत्या के इस जघन्य मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने और त्वरित जांच के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा था कि पूरे मामले की जांच तेजी से की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर के साथ उस समय गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था जब वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात से पहले महिला डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर दिया था।

इसके बाद मदद करने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला की चीख दबाने के लिए आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया। इस दौरान दम घुटने से महिला डॉक्टर की मौत हो गई। इसके बाद चारों आरोपियों ने पेट्रोल छिड़कर उसके शव को जलाने के बाद हाईवे के पास फेंक दिया।

Aajkal Rajasthan

Share
Published by
Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago