- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदूल्हे की दूसरी शादी के बाद धरने पर बैठी दुल्हन गिरफ्तार, मौके...

दूल्हे की दूसरी शादी के बाद धरने पर बैठी दुल्हन गिरफ्तार, मौके पर पहुंचे सांसद

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के तारपुरा गांव में तीन जुलाई को फेरे से पहले लौटी बारात का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में दादिया पुलिस थाने के बाहर मंगलवार सुबह से धरने पर बैठी पहली दुल्हन सुभीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ धरने पर बैठे पिता सुरजाराम, उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल व भाजपा नेता कानाराम सहित अन्य कई लोगों को भी गिरफ्तार करने की सूचना है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश ज्यादा बढ़ गया है। पहले से मिलीभगत का आरोप लगा रहे ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई को मनमानी बताते हुए अब बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी दादिया पुलिस थाना पहुंच गए हैं।
टेंट लगाकर शुरू किया था धरना, सुबह से मिल रही थी धमकीइससे पहले मामले में दुल्हन सुभीता मंगलवार सुबह से ही दादिया पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठ गई थी। जो परिजनों व ग्रामीणों के साथ शादी बीच में छोड़कर भागे दूल्हे की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। ग्रामीणों ने टेंट लगाकर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना खत्म नहीं करने की चेतावनी दी थी। आरोप है कि धरना देने के साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर धरना हटाने का दबाव शुरू कर दिया था। महामारी एक्ट में गिरफ्तार करने की धमकी भी दी जा रही थी। पर प्रदर्शनकारियों के मांग पर अड़े रहने पर पुलिस ने आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यूं समझें पूरा मामलासीकर के तारपुरा गांव निवासी किसान सुरजाराम जांगिड़ की बेटी सुभिता की तीन जुलाई को शादी थी। झुंझुनूं के बुगाला गांव का अजय जांगिड़ बारात लेकर आया था। सुभिता व परिजनों का आरोप है कि तोरण, वरमाला व खाने का कार्यक्रम होने के बाद दुल्हा व उसका पिता सुरजाराम को एक तरफ ले गए। जहां उन्होंने बाइक, गहने, कपड़े व नगदी रुपयों की मांग की। जिन्हें देने में असमर्थता जताने पर पहले तो दोनों गाली गलौच करने लगे। इसके बाद फेरों से पहले पेशाब करने का बहाना बनाकर दुल्हा घर के बाहर से गाड़ी में बैठकर बारात सहित फरार हो गया। मामले में सुभिता ने सोमवार को दुल्हन के बेस में ही ग्रामीणों के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय में भी न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। उधर, आरोपी दूल्हे अजय ने सोमवार को बजावा गांव की कंचन से शादी कर ली। जिससे सुभीता के भाई पंकज की शादी होनी थी। उनका भी आरोप है कि सुभीता ने बरी के बेस को लेकर शादी में हंगामा कर दिया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की।
पुलिस पर मिलीभगत का आरोपमामले में दादिया पुलिस शुरू से ही आरोपों से घिर रही है। सुभीता का आरोप था कि पुलिस ने पहले तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में सामान्य धाराएं लगाकर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को अजय को दूसरी शादी से पहले गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय रही।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -