- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशादी के बाद कोरोना संदिग्ध दूल्हे की मौत, साथ ब्याहा भाई भी...

शादी के बाद कोरोना संदिग्ध दूल्हे की मौत, साथ ब्याहा भाई भी भर्ती

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में 9 दिन पहले ही सेहरा बांधकर सात फेरे लेकर सजनी को घर लाए एक दूल्हे की अचानक सांस में तकलीफ के बाद मौत हो गई। महज 22 वर्षीय मृतक की दुल्हन की हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी। इससे पहले ही पति की मौत ने उसे जिंदगीभर का गम दे दिया। युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए सैंपल लिया गया है। मौत के बाद युवक के शव को अस्पताल से सीधे अंत्येष्टि स्थल ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, मृतक के साथ ही विवाह के बंधन में बंधे एक भाई की भी तबीयत खराब बताई जा रही है।
25 अप्रेल की थी शादीजानकारी के अनुसार जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव बीदासर निवासी 22 वर्षीय युवक सुरेन्द्र शादी 25 अप्रेल को हुई थी। एक मई को उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर नवलगढ़ उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस दिन उसकी हालत सामान्य थी। लेकिन, 2 मई को हालत गंभीर होने पर उसको वेंटीलेटर पर लिया गया। साथ ही कोरोना जांच के लिए नमूना भी लिया गया। इसी बीच मंगलवार को उसकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ते हुए मौत हो गई। जिसके बाद उसका शव गांव लाकर सीधे अंत्येष्टि स्थल पर ले जाया गया। जहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक की कोरोना रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
3 भाइयों की साथ हुई थी शादी25 अप्रेल को सुरेन्द्र की शादी अपने दो भाइयों सोनू व बजरंग के साथ हुई थी। घर में हंसी खुशी का माहौल था। चूरू के जासासर से बहुएं आने पर घर में खुशियां कई गुना बढ़ गई थी। लेकिन, इसी बीच यह हादसा खुशी में खलल बन गया। सुरेन्द्र की मौत के बाद उसकी पत्नी ममता को तो हादसे की जानकारी देने की किसी की हिम्मत नहीं पड़ी। वह भी बार बार अपने पति से बात करवाने की जिद कर रही थी। बड़ी मुश्किल से उसे हादसे की जानकारी दी गई। जिसे सुन वह बेसुध हो गई।
भाई भी अस्पताल में भर्तीसात भाइयों में छठा सुरेन्द्र 12 अप्रेल को आसाम से लौटा था। उसके चार भाइयों की शादी पहले हो चुकी थी। अब दो भाइयों के साथ उसकी शादी 25 अप्रैल को हुई थी। सुरेंद्र का एक भाई मुकेश भी तबीयत बिगडऩे पर निजी अस्पताल में भर्ती बताया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -