Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
आखिर 21 साल बाद छलका एशिया का सबसे बड़ा कच्चा बांध, मोरेल बांध में चली चादर | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

आखिर 21 साल बाद छलका एशिया का सबसे बड़ा कच्चा बांध, मोरेल बांध में चली चादर

महेशबिहारी शर्मा
लालसोट. जिले के सबसे बड़े बांध मोरेल में आखिर 21 साल बाद चादर चल गई। रविवार सुबह बांध पर करीब 1 फीट की चादर चली। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मौके पर हजारों लोग जमा हो गए। पुलिस-प्रशासन व जल संसाधन विभाग के अधिकारी हालातों पर निगाहें जमाए रखे हैं। आसपास के गांवों को सतर्क कर रखा है। बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है।
Asia’s largest crude dam Morel Spill After 21 years
 
इससे पूर्व शनिवार शाम कुल 30 फीट 5 इंच भराव क्षमता वाले इस बांध में बांध का जलस्तर 30 फीट 5 इंच को छू गया था। सुबह 30 फीट 3 इंच पहुंचने के साथ ही पानी वेस्ट वेयर (उफरा) तक जा पहुंचा। दोपहर तक जब पानी वेस्ट वेयर पर चढऩे लगा तो ऐसे अनुमान लगाए जाने लगे कि 21 साल का लंबा इंतजार अब बस पूरा ही होना वाला है, लेकिन दिनभर पानी वेस्ट वेयर को पार नहीं कर सका। रविवार सुबह पानी छलक पड़ा।
 
 
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता एम.एल. मीना एवं कनिष्ठ अभियंता विजेन्द्र सैनी ने बताया कि पूरी तरह निगाह रखी जा रही है और पुलिस की मदद से अब वाहनों को भी बांध से पहले ही रोका जा रहा है। गौरतलब है कि मोरेल बांध पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा क’चा बांध है और यह बांध दौसा जिले की सीमा पर सवाई माधोपुर जिले के बौंली क्षेत्र से सटा हुआ है। (नि.प्र.)
 
 
मुख्य नहर से रिसाव की अफवाह से मचा हड़कंप
शुक्रवार रात्रि को कुछ जनों द्वारा सोशल मीडिया पर बांध की मुख्य नहर के पास पानी के रिसाव की जानकारी से लालसोट उपखण्ड प्रशासन, सवाई माधोपुर जिले के बौली उपखण्ड प्रशासन व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विभाग के अभियंताओं ने रात्रि में ही मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तो अफवाह निराधार निकली।
Asia’s largest crude dam Morel Spill After 21 years

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago