- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsप्रशासन ने चालू करवाया टोल, किसानों ने तीन घंटे में करवा दिया...

प्रशासन ने चालू करवाया टोल, किसानों ने तीन घंटे में करवा दिया बंद

- Advertisement -

सीकर/श्रीमाधोपुर. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बंद रलावता टोल बूथ प्रशासन ने गुरुवार को खुलवा दिया। सूचना पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए और तीन घंटे में ही टोल को फिर से जबरन बंद करवा दिया। धरनास्थल पर जमकर नारेबाजी भी की। इससे पहले खंडेला एसडीएम की मांग पर श्रीमाधोपुर पुलिस का जाब्ता सुबह करीब साढ़े सात बजे ही टोल बूथ पहुंच गया। जहां प्रदर्शनकारी किसानों के विरोध के बावजूद भी टोल बूथ शुरू करवा दिया। इसकी सूचना पर आसपास के गांवों के किसान मौके पर पहुंचना शुरू हो गए। तीन घंटे में ही सैंकड़ों किसान टोल बूथ पहुंच गए। जिन्होंने विरोध कर टोल बूथ फिर बंद करवा दिया। इस दौरान सुभाष नेहरा, केशाराम धायल, सागर फौजी, सूरजभान धायल, बीरबल बगडिय़ा, बुधाराम, मालीराम, गोपाल आदि मौजूद रहे। पुलिस जाब्ते के साथ खुलवाया टोलरलावता टोल बूथ खुलवाने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने खंडेला एसडीएम को आठ नवंबर को पत्र लिखा था। जिसमें गुरुवार को सुबह आठ बजे टोल बूथ शुरू करने का जिक्र किया गया था। इस पर एसडीएम ने श्रीमाधोपुर थाने से पुलिस जाब्ता मंगवाकर टोल बूथ खुलवा तो दिया, लेकिन किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के विरोध के सामने टोल बूथ ज्यादा देर नहीं खुल पाया।
जनवरी से बंद है टोलकृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने सीकर जिले के टोल जनवरी महीने से बंद कर रखे हैं। कार्यकर्ता सभी टोल पर धरना देकर बैठे हैं। कृषि कानून रद्द करने पर ही टोल शुरू करने की बात पर अड़े हुए हैं।
राज्य सरकार को भी दी चेतावनीप्रदर्शनकारियों ने टोल बूथ खुलवाने पर राज्य सरकार को भी चेतावनी दी। सुभाष नेहरा ने कहा कि केंद्र सरकार के बिल के खिलाफ टोल बूथ पर जारी आंदोलन को राज्य सरकार खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान किसी का सगा नहीं होता। जो भी उसके खिलाफ होगा उसे ही सबक सिखा दिया जाएगा।
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -