- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअयोध्या फैसले पर विवादित पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार, ऐसी पोस्ट को...

अयोध्या फैसले पर विवादित पोस्ट करने पर एक गिरफ्तार, ऐसी पोस्ट को लाइक करने पर भी होगी कार्रवाई

- Advertisement -

सीकर।अयोध्या फैसले ( Ayodhya verdict Result ) को लेकर सोशल मीडिया ( Social Meida ) पर किसी भी प्रकार की विवादित पोस्ट पर कमेंट या शेयर ( Action on People that Comment on Objectionable Posts on Ayodhya Verdict ) करने पर पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। इसको लेकर पुलिस की आइटी टीम लगातार सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनाए हुए है। यहां तक कि पोस्ट पर लाइक करने पर भी कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि अयोध्या फैसले के बाद किसी भी प्रकार की अफवाह या विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
Read More :
अयोध्या फैसले पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने पर पुलिस की कार्रवाई, युवक को पकड़ा
गौरतलब है कि चूरू के राजलदेसर में अयोध्या मामले में सोशल मीडिया पर भडक़ाऊ पोस्ट करने पर पुलिस ने कस्बे के वार्ड चार निवासी मनोज कुमार सैन (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोगों को अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं वहीं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सीकर पुलिस व प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। एडीएम जयप्रकाश, पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आलाधिकारी शामिल रहे। एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि जिले में माकुल व्यवस्था की गई है। इंटरनेट बंद को लेकर विचार किया जा रहा है। संभवतया कुछ समय के लिए इंटरनेट बंद किया जा सकता है। वहीं सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है। जिले में जगह-जगह पर पांइटस बनाकर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। शहर में संदिग्ध गतिविधि पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी।
Read More :
Ayodhya Verdict : कभी भी बंद हो सकता है इंटरनेट, पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -