- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsहिस्ट्रीशीटर आठ वर्ष से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म

हिस्ट्रीशीटर आठ वर्ष से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म

- Advertisement -

सीकर. गैंगवार से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर ओमा ठेहट पिछले आठ वर्ष से नाबालिक के साथ बलात्कार कर रहा था। उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि बराल निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश उर्फ जीवणराम पिछले करीब सात वर्ष से नाबालिक युवती से बलात्कार कर रहा था। गत 16 व 17 मई को भी उसने बालिका के साथ बलात्कार किया। परेशान होकर उसने परिजनों को अपनी पीड़ा बताई। युवती ने पुलिस को बताया है कि ओमा ठेहट सबसे पहले वर्ष 2014 में घर में अकेली होने के कारण अश्लील हरकत व छेड़छाड़ की। इसके बाद 2015 में भी उसने बलात्कार करने का प्रयास किया। इसके बाद ओमा ठेहट गिरफ्तार होकर जेल चला गया, लेकिन जेल से भी उसे अश्लील मैसेज भेजता था। कुछ दिनों पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस ने बलात्कार व पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -