- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकांग्रेस की टिकट के लिए 275 और भाजपा के लिए 252 ने...

कांग्रेस की टिकट के लिए 275 और भाजपा के लिए 252 ने किया आवेदन

- Advertisement -

सीकर। निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस और भाजपा के नेता बड़े लोकलुभावने दावो और वादों के साथ जनता के बीच आएंगे। नगर परिषद बोर्ड पर कब्जा करने के लिए जूझ रही भाजपा इस बार शहर के विकास को लेकर संकल्प-पत्र जारी करेंगी। वहीं कांग्रेस का दावा है कि सीकर शहर को आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। हालांकि पार्षद पद के दावेदार अभी टिकट के जुगाड़ में लगे हैं। कांग्रेस और भाजपा के कार्यालय में अंतिम दिन होने के कारण बुधवार को आवेदन-पत्र जमा करवाने वालों की भीड़ लगी रही। कांग्रेस की टिकट के लिए 275 और भाजपा की टिकट के लिए 252 दावेदारों ने आवेदन जमा करवाए हैं।
कांग्रेस आज बनाएगी टिकट वितरण की रणनीतिनिकाय चुनाव टिकट वितरण के लिए कांग्रेस गुरुवार को रणनीति तय करेगी। जिलाध्यक्ष पी.एस.जाट ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री रघु शर्मा, प्रभारी उपाध्यक्ष शंकर पन्नु, प्रभारी महासचिव मुरारीलाल मीणा गुरुवार को सीकर आएंगे। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 35वें बलिदान दिवस पर सुबह 11 बजे राष्ट्रीय एकीकरण विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी के बाद निकाय चुनाव की टिकट पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा ने बनाए तीन-तीन के पैनलनिकाय चुनाव की टिकट के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों का भाजपा प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन का पैनल बना रही है। जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी ने बताया कि इसके लिए संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से शहर में सर्वे करवाया गया है। सर्वे के आधार पर तीन-तीन का पैनल तैयार किया गया है। इसे गुरुवार को प्रदेश कमेटी को सौंपा जाएगा। भाजपा की पहली सूची एक नवम्बर को जारी कर दी जाएगी।
आदर्श शहर का विजन है हमारे पासशहर विधायक राजेन्द्र पारीक का कहना है कि आदर्श शहर के विजन के साथ निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है। शहर में अच्छी सडक़ें, पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था, समूचित जल निकासी के साथ ऑडिटोरियम, बच्चों के लिए सांइस पार्क, म्यूजिक फाउंटेन, पर्याप्त रोशनी व्यवस्था, नानी लेक डवलपमेंट आदि पर कार्य चल रहा है।
भाजपा जारी करेगी संकल्प पत्रभाजपा जिला अध्यक्ष विष्णु चेतानी का कहना है सीकर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकास के मॉडल के लिए भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। सडक़, सफाई, प्रकाश, कचरे का स्थाई समाधान, गुणवत्ता पूर्ण सीवरेज कार्य के साथ शहर के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना प्रमुख उद्देश्य है। पट्टे, निर्माण स्वीकृति जैसे कार्यों के लिए जनता को परेशान नहीं होना पड़े।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -