- Advertisement -
HomeNewsजाखम बांध पर चली 2 फिट की चादर, कई मार्ग हुए बंद,...

जाखम बांध पर चली 2 फिट की चादर, कई मार्ग हुए बंद, 5 इंच से ज्यादा बारिश से कई इलाके जलमग्न

- Advertisement -

प्रतापगढ़/धरियावद। जिले के धरियावद क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के बाद जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बीते 24 घंटों में 5 इंच से ज्यादा बरसात ( Heavy Rain in Rajasthan ) होने के बाद कस्बे की प्रमुख नदियों करमोहि, सुकली नदी में लगातार जल राशि में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते रात्रि 12:30 बजे प्रतापगढ़ मार्ग स्थित करमोहि नदी का पानी पुलिया को छूकर गुजरा। फिलहाल नदियों में पानी की आवक जारी है जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ पुलिया पर उमड़ी हुई है।
 
वहीं मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर 31 मीटर भराव क्षमता वाला जाखम बांध ( Jakham Dam ) बीती रात्रि को ओवरफ्लो हो गया। बांध पर सुबह 9 बजे डेढ़ फीट यानी 56 इंच की चादर चलने लगी। बांध के ओवरफ्लो ओर उससे निकलती जल राशि से बांध की सहायक नदी जाखम नदी पूरे उफान पर बहने लगी। जिसके चलते शुक्रवार अलसुबह जाखम नदी के बहाव क्षेत्र में आने वाली वजपुरा पुलिया पर एक से 2 फुट तक पानी बहने लगा जिससे वजपुरा-धरियावद मार्ग सुबह से बन्द पड़ा हुआ है। नदी में पानी उफान पर होने के बावजूद ग्रामीण बिना रोक टोक के जान जोखिम में डाल रास्ता पार कर रहे हैं। लेकिन इनको रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के दूर-दूर तक कोई इंतजाम देखने को नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण मजबूरन उफनती नदी के बीच निकलने को मजबूर है।
 
Read More : त्रिवेणी नदी ने लिया उग्र रूप! जल्द छलक सकता है ‘बीसलपुर‘ बांध, टूट गया पिछले साल का रिकॉर्ड
कालीसिंध नदी उफान पर, बांध के 17 गेट खोलेमध्यप्रदेश व झालावाड़ जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। जिससे कालीसिंध नदी उफान पर है। नदी का पानी राड़ी के बाला जी रोड तक आ गया है, तो नया तालाब का पानी घरो में घुस रहा है। अभी कालीसिंध बांध के कुल 33 में से 17 गेट 85 मीटर खोल रखे है। 17 गेट से 2 लाख 93 हजार 669 क्यूसेक पानी की निकासी प्रति घंटा की रफ्तार से की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -