- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar News:अयोध्या फैसले को लेकर चुनावों तक 144 लगी रहेगी, स्कूल खुलेंगे

Sikar News:अयोध्या फैसले को लेकर चुनावों तक 144 लगी रहेगी, स्कूल खुलेंगे

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan/ Sikar News.                    नगर निकाय चुनावों तक सीकर में 144 लगी रहेगी। सोमवार से स्कूल व कॉलेज भी नियमित रूप से खुलेंगे। रविवार देर रात से इंटरनेट से पाबंदी भी हटा दी गई।

सीकर में निकाय चुनावों तक धारा 144 लागू रहेगी

एडीएम जयप्रकाश नारायण ने आजकल सीकर न्यूज़ को बताया कि अग्रिम आदेशों तक पूरे जिले में 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से लगातार रिव्यू किया जाएगा। उसके आधार पर आगे फैसले लिए जाएगें। अगर कहीं से भी कोई घटना का मैसेज मिलता तो इंटरनेट सहित अन्य नियम लागू किए जाएगें। उन्होंने बताया कि नगर निकाय चुनावों तक सीकर, नीमकाथाना व खाटूश्यामजी में 144 लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि स्कूल व कॉलेज सोमवार से नियमित रूप से खुलेंगे। नियमित कक्षाएं सुचारू चालू रहेंगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने रिव्यू मीटिंग कर इंटरनेेट पर रविवार रात तक पाबंदी कर बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि रविवार रात से इंटरनेट चालू कर दिया गया है। उनका कहना था कि अयोध्या फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह व गलत टिप्पणी करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र में भी किसी तरह सार्वजनिक रूप से अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर में अलग-अलग जगहों पर प्वाइंटस बनाकर पुलिस का जाब्ता लगाया गया था। सुरक्षा के लिहाज से शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता लगाया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -