- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकोरोना के 12 मरीज हुए स्वस्थ, अब 35 एक्टिव मरीज

कोरोना के 12 मरीज हुए स्वस्थ, अब 35 एक्टिव मरीज

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार घटता जा रहा है। शनिवार को भी जिले में कोरोना का महज एक नया मरीज मिला। जबकि 12 पूर्व संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। जिसके बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 35 रह गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया की कोरोना का इकलोता मरीज लक्ष्मणगढ़ में मिला। जिसका उपचार शुरू कर नजदीकी संपर्क वालों की सैंपलिंग शुरू कर दी गई है।
दूसरी लहर में 21 हजार 489 मरीजस्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में सीकर जिले में 1 मार्च से लेकर अब तक 1 लाख 21 हजार 645 सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 21 हजार 489 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 99 हजार 908 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि पिछले साल से अब तक की बात करें तो विभाग के अनुसार जिलेभर में अब तक 2 लाख 78 हजार 584 सैम्पल की जांच की गई है। इनमें से कुल 30 हजार 950 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें से अब तक 30 हजार 589 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना जांच के लिए शनिवार को जिलेभर से 480 सैम्पल लिए गए।
पाटन ब्लॉक खुले 2 पशु चिकित्सा उपकेन्द्रनीमकाथाना. राज्य सरकार ने संस्था विहीन ग्राम पंचायतों में 147 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोलने के आदेश जारी किए है। सीकर जिले के 6 में से पाटन नोडल के 2 पशु चिकित्सा उपकेंद्र शामिल है। इस प्रकार पाटन नोडल की संस्था विहीन ग्राम पंचायत न्योराना व धांधेला को पशु चिकित्सा उपकेंद्र मिलने के बाद नोडल में कोई भी ग्राम पंचायत संस्था विहीन नहीं रही है। पाटन नोडल में उक्त नविन पशु चिकित्सा उपकेंद्रों की स्थापना में सहयोग करने के लिए पशुपालन विभाग पाटन नोडल अधिकारी डॉ रणजीत मेहरानिया ने विधायक सुरेश मोदी व संयुक्त निदेशक डॉ महेश मीणा का आभार व्यक्त कर जल्द ही इन संस्थाओ में पशुधन सहायको को भी नियुक्ति देने की भी मांग की है। ताकि पशुपालकों को अविलम्ब इनका लाभ मिलना प्रारम्भ हो सके।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -