- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर में 108 कोरोना के एक्टिव केस

सीकर में 108 कोरोना के एक्टिव केस

- Advertisement -

सीकर। कोरोना के संक्रमण काल में शेखावाटी के प्रवासियों का दूसरे राज्यों से कनेक्शन आम आदमी पर भारी पड़ता जा रहा है। इसकी बानगी है कि लॉकडाउन हटने के बाद सीकर में जैसे-जैसे सैम्पलिंग बढी वैसे ही कोरोना के पॉजिटिव की संख्या बढ गई। जिले में बुधवार देर शाम तक 318 कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। चिंता की बात है कि इनमे 116 एक्टिव केस सीकर में है। अब तक 255 पॉजिटिव प्रवासी है। ऐसे में सीकर जिला प्रदेश में एक्टिव केस के लिहाज से 6 वें स्थान पर पहुंच गया। जबकि एक माह पहले तक प्रदेश में कोरोना हॉटस्पॉट झुंझुनूं व चूरू जिले में प्रवासियों के एक्टिव की संख्या पांच गुना तक कम हो गई। हालांकि राहत की बात है कि जिस गति से कोरोना के केसेज बढ रहे हैं उस गति से पॉजिटिव में लक्षण सामने नहीं आए हैं। यही कारण है पॉजिटिव से निगेटिव होने वाले मरीजों का आंकडा भी बढ़ता जा रहा है।
211 मरीज हुए ठीकएक्टिव केस के मामले में झुंझुनू और चूरू जिले की स्थिति सीकर से काफी बेहतर है। सीकर में फि़लहाल 116 एक्टिव केस हैं। जिले में पॉजिटिव मिले 318 में से 203 मरीज रिकवर हुए हैं। सीकर के विपरीत चूरू में 59 एक्टिव केस है। झुंझुनूं में इससे भी कम 34 केस है। दोनों जगह मरीजों का ठीक होने का अनुपात सीकर से ज्यादा है। बुधवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में प्रवासियों के एक्टिव केस भरतपुर में 494, जोधपुर में 429, जयपुर में 418, पाली में 194, अलवर में 117, सीकर में 108 है।
मुम्बई और दिल्ली के प्रवासी ज्यादा
जिले में कोरोना मरीज बढऩे के साथ ही सैंपल की रफ्तार भी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय पर चल रही कोविड जांच लैब में तीन शिफ्ट में जांच की जा रही है। जिससे सैम्पल की रिपोर्ट दूसरे दिन मिलने लगी है। प्रवासियों के आने के बाद से लगातार रोजाना औसतन सात सौ सैम्पल लिए जा रहे हैं। यही कारण है सीकर सैम्पलिंग के लिहाज से चूरू व झुंझुनूं से आगे निकल गया। बुधवार सुबह तक झुंझुनू में अब तक 11323 और चूरू में भी 8786 सैंपल लिए गए है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -