Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/class-requests.php on line 24
बांसवाड़ा : वनेश्वर मंदिर परिसर में 100 विप्रवरों ने किया महारुद्र अनुष्ठान | Aajkal Rajasthan ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);
Categories: NewsRajasthan News

बांसवाड़ा : वनेश्वर मंदिर परिसर में 100 विप्रवरों ने किया महारुद्र अनुष्ठान

 
बांसवाड़ा. वनेश्वर प्रदोष मंडल के सानिध्य में 100 विप्रवरों ने श्रावण मास के आयोजनों के अतिरिक्त महारुद्र अनुष्ठान किया। श्री स्वामी रामानंद सरस्वती वेद पाठशाला में अनुष्ठान लालीवाव मठ के महंत हरिओमदास महाराज, बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रकाश महाराज, उदयराम महाराज के आतिथ्य में हुआ।
बांसवाड़ा : यज्ञानुष्ठान और भजन-कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गोगाजी बावजी का प्राकट्योत्सव
इस अवसर पर लालीवाव मठ के महंत ने अनुष्ठान को स्वामी रामानन्द सरस्वती की इच्छा अनुरूप बताते हुए आज की आवश्यकता बताया। बड़ा रामद्वारा महन्त रामप्रकाश महाराज ने कहा कि वैदिक कर्म से व्यक्ति में राष्ट्र प्रेम जागृत होता है। प. जयप्रकाश पंड्या, पं. रवि पाठक, निमेष मेहता ने वेद पाठशाला की गतिविधियों की सराहना कर तन, मन व धन से सहयोग का आश्वासन दिया।
बांसवाड़ा : निरंकारी मंडल के विशेष शिविर में 53 महिलाओं-पुरुषों ने किया रक्तदान
इस अवसर पर वेद पाठशाला के मुख्य संचालक हर्षवर्धन व्यास के मार्गदर्शन, पं. चित्रेश व्यास के आचार्यत्व में पं. मयूर दवे, मुम्बई के धर्मानुरागी पं. रवि पाठक ने गणपति पूजन, शिव पूजन, पुण्याहवाचन कर्म करवाया गया। यह अनुष्ठान वनेश्वर प्रदोष मंडल के सानिध्य में 100 से अधिक विप्रवरों द्वारा किया गया। अंत में उत्तर पूजन, आरती करके महाप्रसाद हुआ। अनुष्ठान में मनोज रावल, देवकीनन्दन जोशी, भरत व्यास, जनक जोशी, धीरेंद्र व्यास, गोपाल जोशी, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे। वेद पाठशाला का प्रगति प्रतिवेदन व संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago