ga('create', "UA-121947415-2", { 'cookieDomain': 'aajkalrajasthan.com','allowLinker': true } ); ga('linker:autoLink', ['aajkalrajasthan.com/amp']);

आज मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्योहार,नजर आया चाँद। राष्ट्रपति कोविंद ने दी देश को बधाई

आजकलराजस्थान

रमजान के महीने के बाद ईद का त्योहार आज देश भर में मनाया जाएगा। मंगलवार को चांद दिखते ही यह तय हो गया। ईद को लेकर पूरे देश में तैयारियों जोरों पर चल रही हैं। बाजार सज चुके हैं, सेवइयों और मिठाइयों की खरीदारी की जा रही है। रमजान का पवित्र महीना ईद के साथ समाप्त होता है। पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा धूमधाम से मनाया जाने वाला यह पर्व ईद-उल-फितर नाम से भी जाना जाता। है। आजकलराजस्थान टीम देशवासियों को ईद की बधाई देती है।

30 दिनों तक रमजान का पाक महीना चलता है और ईद के साथ इस महीने का समापन होता है। लेकिन, इस बार ईद पांच जून को है जिसके चलते इस बार रमजान का महीना 29 दिनों का ही था। मानते हैं कि पहली बार ईद 624 ईस्वी में मनाई गई थी। इस दिन मीठे पकवान बनते हैं और अपने से छोटों को ईदी दी जाती है और सभी गले मिलकर अल्लाह से सुख-शांति और बरक्कत की दुआएं मांगते हैं।

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने दिया बधाई संदेश

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने ईद की बधाई देते हुए कहा, ‘रमजान के पवित्र महीने के समापन को चिह्नित करते हुए यह त्योहार दान, बंधुत्व और करुणा में हमारे विश्वास को मजबूत करता है। इस दिन हम अपने आपको इन शाश्वत मूल्यों के लिए फिर से समर्पित करें जो हमारी सभ्यता की विशेषता हैं।’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर मैं सभी साथी नागरिकों और भारत व विदेशों में अपने मुस्लिम भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं।

राजधानी दिल्ली में नहीं दिखा चांद

हालांकि, राजधानी दिल्ली में चांद नहीं दिखा, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में चांद दिखा। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी बुधवार को ईद का त्यौहार मनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से चांद दिखने की तस्दीक हुई है। 

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि कोलकाता और पटना समेत कई इलाकों, उत्तर प्रदेश के संभल और बनारस में, असम के अलावा कई जगहों से चांद के दीदार होने की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर बुधवार को इस्लामी कलैंडर के 10 वें महीने शव्वाल की पहली तारीख होने का एलान किया गया है। शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है।

Aajkal Rajasthan

Recent Posts

शादी से एक दिन पहले पानी के टैंकर को लेकर हुई चाकूबाजी में दुल्हा गंभीर घायल

श्रीमाधोपुर/सीकर. राजस्थान के सीकर जिला के श्रीमाधोपुर इलाके के नांगल भीम गांव में पानी के…

2 years ago

अब बेरोजगारों को हर महीने भत्ते के मिलेंगे चार हजार

  सीकर.प्रदेश के बेरोजगारों के लिए राहतभरी खबर है। अगले साल से बेरोजगारों को अब…

2 years ago

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह का यूपी सरकार पर तंज

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) एक के बाद एक कई सवालों के घेरे…

2 years ago

कोरोना: तीसरी लहर संभावित, तैयारियां अधरझूल !

सीकर. कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन आने के बाद केन्द्र के साथ ही प्रदेश सरकार…

2 years ago

रीट आंसर की में बदलाव: बदलेगा मेरिट का गणित, किसी के धकधक, कई दौड़ में शामिल

सीकर. 36 दिन में रीट का परिणाम जारी कर अपनी पीठ थपथपाने वाले राजस्थान माध्यमिक…

2 years ago

बैंक में दूसरे का पट्टा रखकर उठाया 40 लाख का लोन, चीफ मैनेजर सहित दो को पांच वर्ष की सजा

सीकर. फर्जीवाड़े के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं। सहयोग के नाम पर कर्ज…

2 years ago