Warning: Undefined array key "description" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3410

Warning: Undefined array key "uploadDate" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3411

Warning: Undefined array key "duration" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3412

Warning: Undefined array key "viewCount" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3418

- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatराजस्थान में गर्मी का कहर : दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में...

राजस्थान में गर्मी का कहर : दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में चुरु तीसरे एवं श्रीगंगानगर पांचवें स्थान पर पहुंचा

- Advertisement -

भारत के कई हिस्सों में सोमवार को भी लू से राहत नहीं मिली। देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया। चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया।

आजकल राजस्थान: राजस्थान के कई हिस्सों में सोमवार को भी लू से राहत नहीं मिली। देश में सबसे ज्यादा तापमान राजस्थान के चूरू जिले में दर्ज किया गया। चूरू में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। ।चूरू दुनिया के सबसे गर्म स्थानों कीसूची में तीसरे व श्रीगंगानगर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

दिल्ली में मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं।

राजस्थान का चूरूलगातार तीसरे दिन देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दूसरे स्थान पर श्रीगंगानगर (48.8 डिग्री) रहा। बीकानेर में 48.4 डिग्री और कोटा में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 48 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान प्रचंड लू की चपेट में रहेंगे। वहीं, हरियाणा में लू की स्थिति बनी रही। यहां हरियाणा में नारनौल में सबसे ज्यादा तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है।

हिसार में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। वहीं, पंजाब के अमृतसर में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दोनों राज्य में कई जगहों पर अगले कुछ दिनों में लू से राहत मिल सकती है। जम्मू-कश्मीर की सर्दियों की राजधानी जम्मू में भी सामान्य से ऊपर 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -