- Advertisement -
HomeRajasthan Newsमेनका गांधी के खिलाफ रोड शो कर रही थी प्रियंका गांधी,अचानक सामने...

मेनका गांधी के खिलाफ रोड शो कर रही थी प्रियंका गांधी,अचानक सामने आ गई चाची मेनका।फिर क्या हुआ?

- Advertisement -

सुल्तानपुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुल्तानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सजंय सिंह के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व लोगों का हुजूम देखने को मिला। वाहन में प्रियंका गांधी वाड्रा, बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ सजंय सिंह मौजूद थे। इस दौरान लोगों का कांग्रेस महासचिव ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लेकिन स्थिति तब असहज सी हो गई जब चाची मेनका गांधी का काफिला भतीजी प्रियंका के रोड शो के सामने आ गया है।

चाची-भतीजी आमने-सामने-

यह पहला चुनाव है जब गांधी परिवार आमने-सामने है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हाल ही में सुल्तानपुर में चाची मेनका गांधी के खिलाफ रैली को संबोधित किया था, हालांकि उन्होंने मेनका के खिलाफ कुछ नहीं बोला और उनके निशाने पर पीएम मोदी ही थे। आज उनकी बहन प्रियंका गांधी की बारी थी। वह रोड शो कर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील कर रही थी कि तभी चाची मेनका गाँधी का काफिला उनके सामने आ गया। दरअसल मेनका गांधी किसी कार्यक्रम में जा रही थीं। इस दौरान उनका सामना भतीजी प्रियंका गांधी से रोड शो में हो गया। वह अपनी कार में थीं। मेनका का काफिला जैसे ही रोड शो के बीच से गुजरा, प्रियंका गांधी ने हाथ हिलाकर चाची का अभिवादन किया। मेनका बिना रुके वहां से अपने कार्यक्रम स्थल की ओर चली गईं।

12 मई को है मतदान-

आपको बता दें कि मेनका गांधी अपने बेटे वरुण गांधी की सीट सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। वहीं सपा-बसपा गठबंधन से चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह मैदान में हैं। 12 मई को छठे चरण के चुनाव में इस सीट पर मतदान होने हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -