- Advertisement -
HomeRajasthan Newsकांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृष्णा पूनिया ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृष्णा पूनिया ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

- Advertisement -

जयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृष्णा पूनिया ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया

जयपुर:

मंगलवार को जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने इसे जनता के सामने रखा। अपने संकल्प पत्र में उन्होंने निम्न मुद्दों को शामिल किया है।

1.क्षेत्र में फैली हुई हाईटेंशन विधुत लाईन से संबंधित समस्याओं का निराकरण।

2.पृथ्वीराज नगर से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं का निराकरण।

3.फसल, बीज बीमा से सम्बंधित समस्याओं का समाधान।

4.रामगढ़ बांध के पुनः उठा हेतु अति आवश्यक प्रयास।

5.शिक्षा एवं खेल से संबंधित आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण।

6.राजस्व रिकॉर्ड में मंदिर माफी से संबंधित समस्या का निराकरण।

7.जयपुर-दिल्ली हाईवे की जीर्ण-शीर्ण दशा को सुधारने हेतु अहम कदम।

8.गांव एवं ढाणियों को पक्की सड़क से जोड़ना।

9.गांवों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना।

10.संसदीय क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति हेतु पहल।

मंगलवार को अपनी इस यात्रा के दौरान वे चावण्डिया, नेवर, थोलाई, रायपुर, नायला, राहोरी सहित दो दर्जन से अधिक गांवों में गईं। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, “बीजेपी झूठे वादे कर सत्ता में आई और जनता को धोखा दिया। हम झूठे वादे नही करते। हमने जो भी वादे किए हैं। चुनाव बाद उसे निश्चित तौर पर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, विधायक जमवारामगढ़ गोपाल मीणा, जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष रामजीलाल शर्मा व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -