- Advertisement -
HomeNewsरेल की चपेट में आने से युवक की मौत

रेल की चपेट में आने से युवक की मौत

- Advertisement -

-अनूपगढ़-सूरतगढ़ पैसेंजर रेल की चपेट में आने से हुआ हादसा-पुलिस ने दी मृतक के परिजनों को सूचनाश्रीबिजयनगर. इलाके में गुरुवार सुबह रेल की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा पुलिस को हादसे की सूचना दी ( Sriganganagar news )। हादसा गांव 32 जीबी के पास हुआ। पुलिस दल ने मौका मुआयना किया तथा घटना स्थल के आसपास के लोगों से युवक के बारे में जानकारी जुटाई। मृतक युवक श्रीबिजयनगर क्षेत्र के गांव दुर्गापुर का निवासी बताया जा रहा है ( Accident by train )।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजकर चालीस मिनट पर सूरतगढ़ से अनूपगढ़ की ओर पैसेंजर रेल जा रही थी ( suicide case )। इसकी चपेट में युवक आ गया। युवक की पहचान करने के बाद पुलिस दल ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी है। हादसे की सूचना मिलने के साथ ही युवक के घर में कोहराम मच गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -