- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsयूथ कांग्रेस ने मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

यूथ कांग्रेस ने मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन

- Advertisement -

सीकर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन शुक्रवार को जिले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी मनाया। कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। जिसमें यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले शहर अहिंसा सर्किल से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर पीएम मोदी का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में झंडा व तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया शर्मनाक दिनपीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश झीगर की अगुआई में हुआ। इस दौरान झीगर ने पीएम मोदी के दिवस को शर्मनाक दिन भी बताया। झीगर ने कहा कि अब तक के इतिहास में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस बलिदान, शक्ति या बाल दिवस के रूप में आयोजित होते आए हैं। लेकिन, पहली बार किसी प्रधानमंत्री का जन्म दिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मन रहा है। जो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार के राज में पिछले दो साल में ही 15 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन, केंद्र सरकार ने जुमलेबाजी के अलावा कोई ठोस काम धरातल पर नहीं किया। जबकि लाखों सरकारी पद ही देश में खाली चल रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -