- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में बरसात व ओलों का येलो व ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में बरसात व ओलों का येलो व ऑरेंज अलर्ट

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में मौसम आज से फिर बदलने को है। एक नया पश्चिम विक्षोभ प्रदेश के कई इलाकों में फिर से बरसात व ओलावृष्टि दिखा सकता है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि वायुमंडल के निचले स्तरों पर परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से मौसम बदल रहा है। शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी 48 घंटे में कोटा, जयपुर,अजमेर भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग में कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शनिवार को भी मेघगर्जन व वज्रपात के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि देखी जा सकती है। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार इस दौरान की हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने के आसार हैं।
दो पश्चिम विक्षोभ होंगे सक्रियस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत 11 मार्च और 12 मार्च को आएगा। इसके बाद आखिरी पश्चिमी विक्षोभ सप्ताह के अंत में आएगा। इन पश्चिमी विक्षोभों में 11 और 12 मार्च सबसे अधिक प्रभावी होगा। इसके कारण मौसम में सबसे अधिक हलचल देखने को मिलेगी। इससे मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती सिस्टम विकसित होगा जिससे पहाड़ों के अलावा मैदानी राज्यों में भी बारिश होगी।
इधर गर्मी जारी, अच्छे मानसून के संकेतइधर, शेखावाटी इलाके में तीन दिन पहले हुई ओलावृष्टि व बरसात से बढ़ी हल्की ठंडक का असर फिर कम हो गया है। अंचल में तपिश फिर तेज हो गई है। इसका अंदाजा फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र के तापमान से लगाया जा सकता है। जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। यदि पिछले सालों के मुकाबले देखें तो यह ज्यादा है। जिसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा भीषण रह सकती है। हालांकि भीषण गर्मी से अच्छे मानसून के संकेत भी मिल रहे हैं। फिलहाल ये देखना होगा कि पश्चिम विक्षोभ से प्रदेश के तापमान में अब कितना अंतर आएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -