- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsयहां पग-पग पर जख्म... अधिकारी नींद में!

यहां पग-पग पर जख्म… अधिकारी नींद में!

- Advertisement -

नीमकाथाना. शहर से गांवों की ओर जाने वाली सडक़ें इन दिनों बदहाल है। वाहन चलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। भूदोली रोड से भावरियों की ढ़ाणी तक बनी सडक़ जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। पहले ही उखड़ी सडक़ बारिश में और भी बदतर हो गई है। डामर सडक़ों की गिट्टी उखड़ गई है। सडक़ कम गड्ढे अधिक दिखाई देते है। पानी भरे इन गड्ढों वाली सडक़ों पर गुजरना राहगीरों के साथ वाहन चालकों के लिए भारी पड़ रहा है। इन गड्ढों वाली सडक़ों पर हर समय हादसे की संभावना बनी रहतली है।शहर के आरओबी के निर्माण के दौरान भूदोली रोड को एक साइड से नगरपालिका तो दूसरी साइड से इरकॉन कंपनी ने बनाई थी। इरकॉन कंपनी द्वारा बनाई गई सडक़ पूरी तरह बदहाल हो गई है, जिसमें लगभग 58 गड्ढें हो है। वहीं दूसरी ओर सडक़ नगरपालिका द्वारा बनाई गई थी। यह सडक़ भी जगह-जगह से टूट गई है। इस सडक़ पर 18 गड्ढे है।हादसे का बना रहता भयभावरियों की ढाणी से शहर की ओर आने वाली सडक़ पर रांग साइड से वाहन आते है। जिससे दिनभर हादसे होने का खतरा बना रहता है। इस सडक़ पर दिनभर हजारों वाहन गुजरते है। जो गड्ढों से बचते हुए गुजरते है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस रोड मार्ग को जल्द सही करवाए।बड़ी मुश्किल से बनी थी भूदोली रोडआरओबी बनने के दौरान यातायात को डायवर्ट कर भूदोली रोड होते हुए बाइपास से गुजारने के लिए उस समय इस सडक़ का निर्माण बड़ी मुश्किल से हुआ था। इस दौरान एक तरफ की सडक़ शहरी सरकार द्वारा तो दूसरी तरफ की सडक़ का निर्माण इरकॉन कंपनी द्वारा करने का निर्णय हुआ था। अब इस सडक़ बने गड्ढे दर्द बने हुए है। क्रशर से होते प्रदूषण से नागरिक परेशानपाटन. कोटपूतली कुचामन स्टेट हाईवे 37 बी पर डोकन से रायपुर मोड़ तक सडक़ पर हमेशा धूल का गुबार रहता है। धूल इतनी घनी होती है कि 2 मीटर तक कुछ दिखाई नहीं देता। धूल के कारण चालकों को परेशानी होती है। आए दिन दो पहिया वाहन चालक यहां गिरते रहते हैं। गौरतलब है कि यहां सडक़ के किनारे कई स्टोन क्रेशर हैं, जिनके कारण यहां सडक़ तक मिट्टी का गुबार छाया रहता है। इसके अलावा यह सडक़ पूरी तरह से टूट चुकी है। जिससे सडक़ पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। इंदिरा कॉलोनी निवासी रविंद्र मीणा ने बताया कि इस धूल के कारण यहां लगभग रोजाना ही बाइक सवार गिरते रहते है। गनीमत है कि यहां अभी तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -