- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव के साथ चौंसठ ऋद्धियों की हुई पूजा

भगवान आदिनाथ के जन्मोत्सव के साथ चौंसठ ऋद्धियों की हुई पूजा

- Advertisement -

सीकर. पाŸवनाथ भवन में श्री 125 मण्डलीय श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान में गुरुवार को धार्मिक नाटिका में जन्म कल्याणक के दृश्य में भगवान आदिनाथ का जन्म और माता मरु देवी को बधाई देने पहुंचे सौधर्म इन्द्र इंद्राणियों और उनके संवाद को दिखाया। जिसे देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इससे पहले सुबह जिनसहस्त्रणाम जाप, अभिषेक, शांतिधारा के बाद चौबीस तीर्थंकर, नंदीश्वर द्वीप की नित्य पूजा हुई। विधान पूजन के साथ 64 ऋद्धियों की पूजा की गई। इसके बाद आर्यिका विभाश्री माताजी के प्रवचन हुए। जिसमें उन्होंने कहा कि सच्चे मन से णमोकार महामंत्र का जाप करने, परमेष्ठी व सिद्धों की आराधना करने से सारे पाप नष्ट होते हैं। आयोजन समिति के अनुभव सेठी व अजित जयपुरिया ने बताया कि इस दौरान पाद प्रक्षालन प्रभुदयाल, नितिन कुमार रारा ने किया। शांतिधारा बाबूलाल, जयप्रकाश, मेहुल कुमार पाटनी और शाम की आरती कल्याणमल, धर्मचंद, कमल कुमार, अजित कुमार बाकलीवाल परिवार ने की। विवेक पाटोदी ने बताया कि 10 नवंबर को चक्रवर्ती की विजय यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा। जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। गुरुवार को आयोजित समारोह में सिंगापुर से भी श्रद्धालु पहुंचे।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -