- Advertisement -
HomeSportsCricketWorld Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद...

World Cup 2019: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद फैंस ने एबी डीविलियर्स को किया याद

- Advertisement -
Sportskeeda

दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप 2019 की शुरूआत अच्छी नहीं रही है। पहले मुकाबले में जहां उन्हें मेजबान इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर उलटफेर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज बांग्लादेश द्वारा निर्धारित 331 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। जिसके बाद अब सभी फैंस एबी डीविलियर्स को याद कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि डीविलियर्स को संन्यास से वापस आकर दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलना चाहिए।

आइए जानते हैं किसने क्या कहा:

एक फैंस ने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका को एबी डीविलियर्स की कमी काफी खलेगी। उन्हें टीम में वापस लाने की जरूरत है।

एक और फैंस ने लिखा कि मैं चाहता हूं कि एबी डीविलियर्स अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलें। जब भी उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने टीम को संकट से निकाला है। इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को निश्चित तौर पर उनकी कमी खलने वाली है। हालांकि बांग्लादेश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

एक अन्य फैंस ने लिखा कि एबी डीविलियर्स ने शायद काफी जल्दी संन्यास ले लिया:

वहीं एक फैंस ने कहा कि अगर आपको एबी डीविलियर्स की याद आ रही है तो रिट्वीट कीजिए।

एक यूजर ने लिखा कि एबी डीविलियर्स के बिना दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी में वो धार नजर नहीं आ रही है।

गौरतलब है एबी डीविलियर्स ने एक साल पहले 2018 में अचानक संन्यास ले लिया था। उस वक्त उनके संन्यास के फैसले से हर कोई हैरान था। सबका मानना था कि उन्हें अभी संन्यास नहीं लेना चाहिए था। हालांकि डीविलियर्स ने कहा था कि परिवारवालों के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने ये फैसला किया है। वो हाल ही में आईपीएल में खेलते हुए नजर आए थे।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -