- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपीहर से ससुराल पहुंचने से पहले ही दुनिया से अलविदा हुई पत्नी,...

पीहर से ससुराल पहुंचने से पहले ही दुनिया से अलविदा हुई पत्नी, पति घायल

- Advertisement -

सीकर. राजस्थाना के सीकर जिले के चला कस्बे में खड़ेला सड़क मार्ग पर चौकड़ी के पास काली खेड़ा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। घायल पत्नी रोशनी देवी(५०) को गुहाला के सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे नीमकाथाना कपिल अस्पताल में रैफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार गांव गुहाला निवासी प्रकाश मीणा पत्नी रोशनी के साथ रविवार को ससुराल श्रीमाधोपुर से लौट रहा था। शाम को चौकड़ी काली खेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दंपती घायल हो गया। सिरोही निवासी बजरंगलाल ने अपनी जीप से महिला को गुहाला अस्पताल में पहुंचाया। यहां से उसे नीमकाथाना रैफर कर दिया गया। उधर, घायल प्रकाश पत्नी को देख घायल देख कर बेशुद हो गया। सामने से आ रही बाबुलाल मिस्त्री निवासी जगड़ेत की ढाणी बाइक से टक्करा गया। जिससे बाबूलाल व प्रकाश घायल हो गया। बाबूलाल को गुहाला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उससे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।———————–डंपर ने कार को मारी टक्कर दाता व रामगढ़ के बीच सहकारी समिति के पास सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। लोगों ने बताया कि कार का टायर पंक्चर होने से गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर चालक टायर बदल रहा था। अचानक पीछे से आ रहे डंपर ने गाड़ी को टक्कर मार दी। आगे बड़ा पेड़ होने से गाड़ी उससे टक्कराई। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गाड़ी में कोई सवार नहीं था। इससे कोई जनहानी नहीं हुई। —————-सांड ने किया ६ लोगों को घायलमावण्डा. ग्राम जीलो में रविवार शाम को सांड ने ६ लोगों को घायल कर दिया। घायल भीवांराम सैनी जयपुर रेफ र किया गया है। ग्राम के राजेश सैनी व अन्य ने बताया कि सांड खड़े व्यक्ति के भा”कर टक्कर मारकर घायल कर रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासन को फोन पर सूचना देने के बावजूद शाम तक ग्राम में कोई नहीं आया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -